फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tehsil office clerk arrested for taking bribe of three thousand

तहसील कार्यालय का क्लर्क तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tehsil office clerk arrested for taking bribe of three thousand
आरोपी क्लर्क नवनीत पंघाल ( नीली जैकेट में) को ले जाते स्टेट विजिलेंस की टीम के सदस्य। - फोटो : Hisar
हिसार। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में कार्यरत क्लर्क को स्टेट विजिलेंस की टीम ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क नवनीत पंघाल तहसीलदार हरिकेश गुप्ता के ऑफिस में कार्यरत है। आरोप है कि यह सरकारी मदद की राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

विजिलेंस इंस्पेक्टर धर्मबीर दहिया ने बताया कि क्लर्क ने अंतरजातीय विवाह में दिए जाने वाली आर्थिक मदद जारी कराने के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस बारे में जिले के एक गांव निवासी लक्ष्मण की तरफ से डीसी को शिकायत दी गई थी। लक्ष्मण ने रोहतक जिले की एक युवती से अंतरजातीय विवाद किया था। लक्ष्मण का कहना है कि शादी के बाद सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद की राशि जारी करने के नाम पर उक्त क्लर्क ने तीन हजार रुपये मांगे। इस पर उसने विजिलेंस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी नवनीत पंघाल ने करीबन ढाई हजार रुपये गूगल पे के जरिये एक नंबर पर ट्रांसफर करवाए थे। इस मामले में बीडीपीओ भगवानदास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। टीम आरोपी क्लर्क को पकड़कर विजिलेंस दफ्तर लेकर गई है। फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें एक आरोपी का खुद का फोन है और दूसरा वह फोन है जिस नंबर पर पैसे भेजे गए हैं। वह भी आरोपी नवनीत के पास से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed