{"_id":"6639d5cdbfdd08af8906ffbf","slug":"teenager-burnt-alive-in-car-in-hisar-father-condition-critical-accident-on-agroha-barwala-road-car-collides-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में कार में जिंदा जला किशोर: पिता की हालत गंभीर, अग्रोहा-बरवाला रोड पर हादसा; पेड़ से टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कार में जिंदा जला किशोर: पिता की हालत गंभीर, अग्रोहा-बरवाला रोड पर हादसा; पेड़ से टकराई गाड़ी
Tue, 07 May 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 May 2024 12:48 PM IST
सार
हिसार में कुलेरी मोड़ के पास अचानक गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण कार में आग गई। इस हादसे में किशोर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के अग्रोहा में कार में जिंदा जलने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार बरवाला निवासी 37 वर्षीय राजबीर अपनी वैगनार कार में सवार होकर अग्रोहा से बरवाला की ओर जा रहे थे। नंगथला से आगे निकलकर कुलेरी मोड़ के पास अचानक गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इसी बीच कार में आग लग गई। लोगों ने कार चालक को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार गैस से चलाई जा रही थी। कार के पिछले हिस्से में सिलिंडर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चालक का 15 वर्षीय बेटा गाड़ी में ही रह गया। जिसमें किशोर की जिंदा जलने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास 11.05 पर फोन आया था। करीब 11.20 पर फायर ब्रिगेड़ ने मौके पर पहुंच कर आग को पांच मिनट में काबू कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि 23 अप्रैल को हिसार में सिरसा चौक बाईपास पर रविदास छात्रावास के सामने रबड़ के बड़े साइज के सीवरेज पाइपों में आग लगने से आसपास के एरिया में हडकंप मच गया था। आग की भीषण लपट तथा घने काले धुएं के कारण पूरे शहर में इसकी चर्चा रही। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग के चलते हिसार- दिल्ली हाइवे को करीब एक घंटे तक डायवर्ट करना पड़ा था।
30 मई 2023 में के दिन दिल्ली हिसार रोड़ स्थित मुंढाल में चलती गाड़ी में आग लगने से हांसी की जगदीश कालोनी निवासी मोहित सचदेवा की मौत हो गई थी। घटना के समय मोहित गाड़ी में अकेला था। गाड़ी में अचानक से धमाका हुआ। धमाका होने के साथ ही गाड़ी की छत भी उड़ गई और एकदम से गाड़ी में आग लग गई।
8 सितंबर 2023 को गढ़ी गांव में चलती गाड़ी में आग लगने से ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि, दुर्जनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में तैनात हेड मास्टर सुंदर सिंह की मौत हो गई थी। सुंदर सिंह के परिवार के लोगों ने मास्टर की हत्या की भी आशंका जताई थी। इस मामले की जांच अभी चल रही है। सुंदर सिह ने 2020 में क्रेटा गाड़ी खरीदी थी।