फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Team of Purvi, Priya, Raju stands first in International Business Model Exhibition

Hisar News: इंटरनेशनल बिजनेस मॉडल एग्जिबिशन में पूर्वी, प्रिया, राजू की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Team of Purvi, Priya, Raju stands first in International Business Model Exhibition

विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में इंटरनेशनल बिजनेस मॉडल एग्जिबिशन 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्वी, प्रिया और राजू की टीम ने प्राप्त किया। जिनका मॉडल टाइटल अप्रोचिज टू इंटरनेशनल बिजनेस था। द्वितीय स्थान तमन्ना, अदिति सिंह और मासूम सिंगल को मिला, जिनका मॉडल टाइटल डिफरेंट टाइप ऑफ अकाउंट्स फॉर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शंस था और तीसरा स्थान नैंसी शर्मा, शीतल कुंडू और युवराज मेहता की टीम ने प्राप्त किया, जिनका मॉडल टाइटल एक्सपोर्ट लॉजिस्टिक्स प्रक्रिया था।
मुख्यातिथि कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने कहा कि इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में बहुत मदद मिलती है। एचएसबी के अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल नरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का संपूर्ण कौशल विकास हो सकेगा। एक्टिविटी कमेटी की संयोजक प्रो. सविता व एक्टिविटी मेंटर डॉ. अंजलि गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में एमबीए के 120 विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का थीम ''''इंटरनेशनल बिजनेस मॉडल'''' था। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेशनल बिजनेस के बारे में अवगत कराना था किस तरह से आयात निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. अंजलि गुप्ता ने आगे बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. एनएस मलिक, प्रो. प्रदीप कुमार गुप्ता व प्रो. खुजान सिंह थे। कार्यक्रम में विभाग के प्रो हरभजन बंसल, प्रो बीके पूनिया, प्रो अंजू वर्मा, प्रो दलबीर सिंह, प्रो संजीव कुमार, प्रो सुनीता रानी, प्रो टीकाराम, प्रो सुरेश कुमार मित्तल, प्रो अनिल कुमार, प्रो राजीव कुमार, डॉ. विजेंद्र पाल सैनी, डॉ. कोमल, डॉ. मणि श्रेष्ठ, डॉ. वंदना सिंह, प्रोफेसर हिमानी, डॉ. प्रमोद, डॉ. पूजा, डॉ. संगीता मित्तल, डॉ. निधि, डॉ. मोनिका, डॉ. सुरेश भाकर व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed