{"_id":"69596fcf92251ba52802416b","slug":"team-leaves-to-participate-in-the-69th-national-school-games-hisar-news-c-21-1-hld1018-783164-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 69वें राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 69वें राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम रवाना
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने जाती हरियाणा की स्कूली हैंडबाल टीम।
हिसार। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पांच से 10 जनवरी तक अंडर-14 आयु वर्ग के लड़के–लड़कियों के लिए 69वें राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की 35 सदस्यीय टीम को दो जनवरी तक कुरुक्षेत्र जिले के गांव लाडवा में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टीम शनिवार को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गई।
हरियाणा दल में विभागाध्यक्ष सहित 30 खिलाड़ी, दो कोच और दो प्रबंधक शामिल हैं। टीम चीफ डी मिशन के रूप में डीपीई कुलदीप नैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीई मीना (करनाल) और डीपीई वंदना (हिसार) को प्रबंधक बनाया गया है। कोचिंग की जिम्मेदारी अशोक पूनिया और महावीर पूनिया (दोनों लाडवा) को सौंपी गई है। टीम नेतृत्व के लिए हिसार की वंशिका को लड़कियों की टीम और दीपक को लड़कों की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
डीईईओ रामरतन सिंह ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में हरियाणा की अंडर-14 टीम ने पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया था। एईओ कुलदीप मलिक, सुशील कुमार, जिला पार्षद जसबीर, सरपंच लाडवा रामफल पूनिया, प्रिंसिपल फूलवती लांबा, लाडवा गोशाला के प्रधान आनंद राज आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए दमन-दीव जाएगी रस्साकशी टीम
हिसार। खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन पांच से 11 दिसंबर तक केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव में किया जाएगा। इसके लिए गठित 30 सदस्यीय रस्साकशी टीम में 15 महिला और 15 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से आठ खिलाड़ी हिसार जिले से हैं। गांव कैमरी की गीता, किरोड़ी की अंजू, साबरवास की रवीना, मुकलान की मनीषा व दीपिका, बिचपरी गांव की ज्योति व रवीना तथा खेदड़ की स्वीटी, मुस्कान और टोनम टीम का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों को हरिकोट गांव स्थित एक निजी विद्यालय में एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। टीम रविवार को जींद से दमन-दीव के लिए रवाना होगी। कोच अरुण कुमार, प्रदीप चहल और रामअवतार वर्मा को टीम प्रबंधक बनाया गया है। ब्यूरो