हिसार। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के शिष्टमंडल ने जिला प्रधान सुतारद्दीन मिर्जा के नेतृत्व में अध्यापकों की समस्याओं के समाधान के लिए मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम से मुलाकात की। जिला प्रधान सुतारद्दीन मिर्जा ने बताया कि अध्यापकों की ब्लॉक वर्ष 2016 से 2019 की एलटीसी बकाया है।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से इसका जल्द से लाभ दिलाने और ब्लॉक वर्ष 2020-2023 की एलटीसी की राशि वरीयता के अनुसार स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई। जिला सचिव पवन कुमार ने बताया कि अध्यापकों के एसीपी के मामले लंबित हैं। विभाग को इसका जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए। जयवीर ने बताया कि अध्यापकों के मेडिकल के बिल लंबित पड़े हैं। विद्यालयों में एजुसेट चौकीदारों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। अध्यापकों से जबरदस्ती से गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जा रहे हैं। शिष्टमंडल में केन्द्रीय कमेटी के सदस्य जयवीर, उप प्रधान प्रमोद जांगड़ा, वित्त सचिव वीरेंद्र सिंह, जिला उपप्रधान सुमन रानी, सह सचिव दिनेश कुमार शर्मा व विनोद प्रभाकर आदि भी शामिल रहे।