{"_id":"6800048ac71443ef3005ebec","slug":"teachers-got-angry-on-the-order-to-fill-online-diary-hisar-news-c-21-hsr1020-606614-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑनलाइन डायरी भरने के आदेश पर भड़के अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑनलाइन डायरी भरने के आदेश पर भड़के अध्यापक
Thu, 17 Apr 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर ऑनलाइन डायरी भरने के फैसले के खिलाफ संघ के जिला प्रधान प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अध्यापकों ने रोष प्रदर्शन किया। जिला सचिव विनोद कुमार ने करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को ऑनलाइन डायरी भरने का आदेश जारी करना अध्यापकों को शिक्षण कार्य से दूर रखने की साजिश है।
राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने शिक्षा के औपचारिक ढांचे में भी शिक्षक-बच्चों को जितना संभव हो, अनौपचारिक होने दिया जाना चाहिए। उल्लास का हाल हमारे सामने है। कितनी फोटो-वीडियो ऑनलाइन करवाई गईं, शिक्षकों का समय-संसाधन झोंके गए, परिणाम मात्र कागजी हैं। शिक्षक चाहते हैं कि अध्यापकों को फालतू के कामों में न उलझाकर सिर्फ पढ़ाने दिया जाए, ताकि हम बच्चों का भविष्य बना सकें।
एजुसेट, टैब, स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल बोर्ड द्वारा करवाई गई पढ़ाई के परिणाम भी अभी तक शून्य ही हैं। इसके लिए ये संसाधन जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि नीतियों की आड़ में पढ़ाई बर्बाद करना जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी 20 को करेंगे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र का घेराव
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ ब्रांच हिसार की कार्यकारिणी की मीटिंग स्थानीय सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। ब्रांच प्रधान दीपक लोट व सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले लागू कर रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। इसके खिलाफ 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र के घेराव करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जिला सचिव दीपक मेहरा, वरिष्ठ उप प्रधान अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सह सचिव रमेश मिर्जापुर, विकास गोस्वामी, उप प्रधान नरेश कुमार, ऑडिटर सुरेंद्र चहल, अमन बृज लाल, अशोक पूनिया, सुमित कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद