फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   teacher got guilty in case of minor girl rape

ट्यूशन पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दोषी शिक्षक को 20 साल कैद

Tue, 05 Nov 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
teacher got guilty in case of minor girl rape
ट्यूशन पढ़ाने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक केवल कृष्ण को डॉ. पंकज की अदालत ने सोमवार को 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दोषी एक साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। इस संबंध में महिला पुलिस थाने में 29 अक्तूबर 2018 को दोषी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अभियोग के अनुसार फतेहाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी का 28 अक्तूबर 2018 को उसके पास फोन आया। उसने कहा कि वह ट्यूशन नहीं जाएगी। जब उसने ट्यूशन न जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाला टीचर केवल कृष्ण उसके साथ गलत काम करता है। उसके बाद वह हिसार आई और भतीजी से दोबारा पूछा तो उसने बताया कि जब वह रविवार को ट्यूशन के लिए जाती है तो टीचर उसके साथ दुष्कर्म करता है। इसी कारण वह इस रविवार को ट्यूशन नहीं गई। 21 अक्तूबर 2018 को जब वह ट्यूशन गई थी तो उसने दुष्कर्म किया था। शिकायत के अनुसार महिला ने पूरी बात पीड़िता के पिता व अपने भाई को बताई। महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में 29 अक्तूबर 2018 को आरोपी केवल कृष्ण के खिलाफ धारा 376, 376(2)(1), 376(2)(एन) और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। अदालत में एक साल तक चले मामले में एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने केवल कृष्ण को 30 अक्तूबर को दोषी करार दिया था। सोमवार को इस मामले में अदालत ने यह सजा सुनाई।
विज्ञापन

किस धारा के तहत क्या सजा
धारा - सजा - जुर्माना
376(2)(एन) - 10 साल - 25 हजार रुपये
376(3) - 20 साल - 50 हजार रुपये
पोक्सो एक्ट - 10 साल - 25 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed