{"_id":"68068c33052506604d0d471f","slug":"taking-advantage-of-the-crowd-in-the-bus-the-jewelery-was-taken-out-from-the-bag-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1020-610138-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बस में भीड़ का फायदा उठाकर बैग से निकाले जेवरात, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बस में भीड़ का फायदा उठाकर बैग से निकाले जेवरात, केस दर्ज
विज्ञापन
बास। बास में जींद की शिव कॉलोनी निवासी निर्मला के बैग से गांव बास में सोने के जेवरात निकालने का मामला सामने आया है। उन्होंने बास थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद शिव कॉलोनी निवासी निर्मला ने बताया कि वह 18 अप्रैल को अपनी भतीजी की शादी में गांव सिंघवा खास गई थी।
20 अप्रैल की सुबह वह मुंढाल से जींद आने वाली बस में सवार हुई। बस में भीड़ ज्यादा थी। एक व्यक्ति ने उनका बैग पकड़ने की बात कहकर मदद की। बस में चढ़ने के बाद जब कंडक्टर टिकट काटने आया तो निर्मला ने बैग से पैसे निकालकर टिकट ली। उसी दौरान उस व्यक्ति ने बैग में रखे जेवर देख लिए। भीड़ और बैग के वजन के कारण निर्मला बैग खुद नहीं संभाल सकी।
गांव बास पहुंचने पर कुछ सवारियां उतरीं। वहीं, व्यक्ति भी उतर गया। इसके बाद जब निर्मला ने बैग संभाला तो वह बदला हुआ मिला। बैग में रखे जेवर गायब थे। उन्होंने बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन सुनाई नहीं दी। चोरी हुए जेवरों में 20 ग्राम की सोने की चेन, 20 ग्राम का सोने का सेट और 5 ग्राम के सोने के कानों के बाले शामिल हैं। निर्मला ने बास थाने में शिकायत दी। बास थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।