फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Take two minutes _to blow a half million bogus_ customer

ढाई मिनट में ढाई लाख ले उड़ा फर्जी ग्राहक

Thu, 04 Sep 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 04 Sep 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Take two minutes _to blow a half million bogus_ customer

लोहा मंडी के लक्ष्मी बाजार में दिन दहाड़े एक बदमाश ग्राहक बनकर आया और ढाई लाख रुपये कैश लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


बदमाश ने ट्रेडिंग कंपनी के मालिक से समोसम और पेंट मांगा। पेंट का डिब्बा तो उठाकर व्यापारी ने बाहर से दे दिया।

शॉप के पीछे बने गोदाम से जैसे ही वह दस किलो समोसम तोलने के लिए गया तो 25 से 30 वर्ष की उम्र का युवक ढाई लाख रुपयों से भरा बैग काउंटर के नीचे से उठाकर फरार हो गया। ग्राहक मौके पर नहीं मिला तो व्यापारी चौंक गया।

जब उसने बैग संभाला तो रुपयों सहित बैग गायब था। युवक 10 बजकर 50 मिनट पर दुकान में आया और करीब ढाई मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सिटी पुलिस इंस्पेक्टर भारतेंद्र और एसपी स्पेशल स्टाफ की टीम पहुंच गई। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी करवा दी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन



ट्रेडिंग कंपनी मालिक धर्मपाल गोयल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे एक युवक सामान खरीदने के बहाने से आया। उसने पेंट के डिब्बे मांगे। डिब्बे उसने शॉप में से उसी समय निकालकर काउंटर पर देने के लिए रख लिए। इसी दौरान उसने कहा कि उसे समोसम और सामान भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉप मालिक पीछे बने स्टोर में सामान लेने के लिए गया तो इसी दौरान युवक काउंटर के नीचे रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।


रुपये बैंक में जमा करवाने की बात पर आया लालच


जब युवक ट्रेडिंग कंपनी में सामान लेने के लिए गया तो धर्मपाल अपने एक साथी के साथ बैंक में कैश जमा करवाने की बात कर रहा था।

युवक ने पहले उनकी बातें सुनीं। इस दौरान धर्मपाल ऊपर स्थित अपने रिहायश में गया। इससे पहले एक बार बैग नीचे देने के लिए आवाज भी लगाई।

बैग वह खुद नीचे लेकर आया। उसने आते ही वह बैग काउंटर के अंदर रख दिया। यह सब युवक की निगरानी में था। युवक ने दोनों लोगों को बेवकूफ बनाया। जब वे पीछे से सामान लेने चले गए तो उसने तुरंत बैग उठाया और मौके से मुख्य बालसमंद फाटक रोड की तरफ निकल गया।


आधे चेहरे पर था गमछा
धर्मपाल गोयल ने बताया कि आरोपी शॉप में केवल दो से ढाई मिनट रुका और वारदात कर फरार हो गया। युवक ने आधा चेहरा पहले ही गमछे से ढका हुआ था और लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।


युवक जब उसके पास आया तो पैदल था। उसने गोयल की शॉप से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर रखी थी। रुपयों से भरा बैग लेकर वह बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।


सीसीटीवी फुटेज में आया युवक का चेहरा


युवक 10 बजकर 50 मिनट पर आया दुकान पर आया और करीब ढाई मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। युवक की आते समय और जाते समय दोनों बार सीसीटीवी कैमरे में हरकत कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed