{"_id":"65089898e6aa5374ee085786","slug":"supporters-of-wrestler-vishal-kaliraman-will-celebrate-black-day-tomorrow-parents-will-sit-on-fast-hisar-news-c-21-hsr1007-221663-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती विवाद: पहलवान विशाल कालीरामण के समर्थक कल मनाएंगे काला दिवस, माता-पिता अनशन पर बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती विवाद: पहलवान विशाल कालीरामण के समर्थक कल मनाएंगे काला दिवस, माता-पिता अनशन पर बैठेंगे
Tue, 19 Sep 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:49 AM IST
सार
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, पहलवान योगेश्वर दत्त, बॉक्सर विजेंद्र आदि हिसार पहुंच सकते हैं। विशाल कालीरामण के भाई कृष्ण ने बताया कि 9 सितंबर को जींद में महापंचायत हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिसार। एशियन खेलों में पहलवान बजरंग पूनिया का बिना ट्रायल चयन किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सिसाय निवासी पहलवान विशाल कालीरामण के समर्थक, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत बड़े किसान नेता बुधवार सुबह 10 बजे क्रांतिमान पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
पहलवान विशाल कालीरामण के बड़े कृष्ण ने बताया कि पूरा गांव समर्थन में है। दो से तीन हजार लोग हिसार पहुंचने की संभावना है। इस दिन काला दिवस मनाएंगे। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद माता राजबाला और पिता सुभाष पहलवान अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि पहलवान विशाल कालीरामण के समर्थन में पहलवान योगेश्वर दत्त, बॉक्सर विजेंद्र सहित नामी खिलाड़ी भी आएंगे।
विज्ञापन
9 सितंबर को जींद में हुई थी महापंचायत
विशाल कालीरामण के भाई कृष्ण ने बताया कि 9 सितंबर को जींद में महापंचायत हुई थी। इस दौरान बजरंग पूनिया के कुछ समर्थकों ने कहा कि बजरंग बेहतरीन खिलाड़ी है। इस पर विशाल कालीरामण के समर्थकों व परिवार के लोगों ने कहा कि आप बजरंग पूनिया के साथ विशाल कालीरामण की कुश्ती करवा लें। यदि बजरंग पूनिया जीत जाता है तो उसे पंचायत की ओर से उसे 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं ताऊ रामकुमार ने घोषणा की यदि बजरंग जीत गया तो उसे मुर्राह नस्ल की झोटी दी जाएगी। गोहाना से सुनील कुमार ने 11 लाख रुपये, 101 किलो घी और एक बुलेट देने की घोषणा की है। इसी प्रकार बामला से सुनील मोर ने 22 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन