फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Support to teachers' strike in GJU

Hisar News: जीजेयू में शिक्षकों के धरने को समर्थन करने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

Thu, 26 Dec 2024 07:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 26 Dec 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Support to teachers' strike in GJU
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पिछले 79 दिन से धरना दे रहे शिक्षिका डॉ. संतोष कौशिक व शिक्षक डॉ. राजेश ठाकुर का समर्थन करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी पहुंचे। दोनों शिक्षकों का पक्ष सुनने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि एक महिला शिक्षिका 79 दिनों से धरने पर बैठी है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई समाधान नहीं किया, यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वह इनका समाधान जल्द से जल्द करे अन्यथा यह एक बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने कहा कि विवि प्रशासन ने अब तक सरकार एवं सामाजिक संगठनों के दबाव में आकर केवल लीपा पोती के लिए समिति बनाई। इन समितियां ने सिर्फ दिखावा किया, किसी भी बात का समाधान न देते हुए सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिए हैं, अगर मेरी इस मानसिक प्रताड़ना की शिकायत का संज्ञान लेते हुए न्याय नहीं किया तो मजबूरन मुझे इस आंदोलन को और मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से बड़े कठोर कदम उठाने पड़ेंगे l
विज्ञापन

मैं पहले से ही मानसिक दबाव में हूं और इसके कारण मुझे और ज्यादा मानसिक दबाव से गुजरना होगा। जिसके कारण मेरे स्वास्थ्य और मेरे परिवार को जो भी हानि होगी उसकी जिम्मेदारी कुलपति की और जिला प्रशासन दोनों की ही होगी। सर्व कर्मचारी संघ के सचिव विनोद प्रभाकर, जिला उपसचिव अशोक सैनी, ब्लॉक कैशियर रमेश कुमार, जिला प्रधान ओम प्रकाश माल, पीएच शाखा प्रधान दीपक लोट, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश गौतम, जिला उप प्रधान सोना देवी इत्यादि ने धरने को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed