{"_id":"6647b53d9025401a2b0b4ab4","slug":"supply-time-extended-by-half-an-hour-to-deliver-water-to-the-last-mile-in-patel-nagar-hisar-news-c-21-hsr1005-383932-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पटेल नगर में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए सप्लाई समय आधा घंटा बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पटेल नगर में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए सप्लाई समय आधा घंटा बढ़ाया
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर एरिया में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए सप्लाई का समय आधा घंटा और बढ़ा दिया है। शनिवार से सुबह 3 से 5 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे पहले सुबह पेयजल आपूर्ति एक घंटा सुबह 4 से 5 बजे तक की जाती थी, लेकिन अंतिम छोर तक पानी न पहुंचने के कारण सप्लाई डेढ़ घंटे बढ़ाकर सुबह 3:30 से 5 बजे तक कर दी गई। बावजूद इसके लोगों की शिकायत आ रही थी कि अंतिम छोर पर बने घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने सप्लाई समय बढ़ाकर 2 घंटे कर दिया है।
इन कॉलोनियों को होगा फायदा : जवाहर नगर, लाजपत नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, पटेल नगर, वाल्मीकि मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला, 8 मरला कॉलोनी, संजय नगर, एडवोकेट कॉलोनी, यादव कॉलोनी, विकास कॉलोनी, विनायक नगर, मनोहर कॉलोनी व चंद्रलेन कॉलोनी।
शाम की सप्लाई का समय भी बदला
शुक्रवार से शाम की सप्लाई के समय में भी बदलाव कर दिया गया। शुक्रवार को शाम 5:30 से 6:30 के बजाय रात 8 से 9 बजे तक पानी छोड़ा गया। कुछ लोगों की मानें तो इस दौरान कई घरों में पानी नहीं पहुंचा। भूपेश शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान व घर दोनों जगह ही पानी नहीं पहुंचा। वहीं उनके बड़े भाई अशोक शर्मा की गली में घरों में गंदा पानी आया। आशिमा ने बताया कि रात को सिर्फ 5 मिनट के लिए ही पानी आया।