{"_id":"629a3e20140a80718f5b6514","slug":"super-100-exam-on-saturday-entry-will-start-one-hour-before-403-students-will-give-exam-hisar-news-hsr6333927182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर-100 की परीक्षा शनिवार को, एक घंटा पहले होगी एंट्री शुरू, 403 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर-100 की परीक्षा शनिवार को, एक घंटा पहले होगी एंट्री शुरू, 403 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शिक्षा निदेशालय के सुपर-100 कार्यक्रम के सत्र 2022-24 की प्रवेश परीक्षा शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिले के 403 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। परीक्षा के लिए सुशीला भवन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड व स्कूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इस बार ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया होगा। कटौती किए गए सिलेबस से ही प्रश्न पत्र आएगा। सुपर-100 कार्यक्रम के सत्र 2022-24 के लिए पूरी एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण 4 जून से 20 जून तक होगा व दूसरा चरण 24 जून से 10 जुलाई तक होगा।
ये पूरा शेड्यूल
4 जून को परीक्षा होगी।
20 जून को पहले चरण का परीक्षा परिणाम आएगा।
24 जून से 8 जुलाई तक ऑरीएन्टेशन प्रोग्राम होगा।
10 जुलाई को दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम आएगा।
15 जुलाई को कक्षाएं आरंभ होगी।
4 जून को सुपर -100 की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। सुशीला भवन गवर्नमेंट सीनियर सेकेेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऑफलाइन परीक्षा होगी। परीक्षार्थी 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए। एडमिट कार्ड के बगैर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। - जगदीश जाखड़, जिला गणित विशेषज्ञ हिसार।