{"_id":"692c98c7088be68afe0a22ad","slug":"sunday-was-the-coldest-day-of-the-season-with-aqi-also-below-100-the-morning-sun-provided-some-relief-but-the-chill-increased-as-evening-fell-hisar-news-c-21-hsr1005-761192-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीजन का रहा सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, एक्यूआई भी 100 से नीचे, सुबह धूप ने दी राहत तो शाम ढलते बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीजन का रहा सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, एक्यूआई भी 100 से नीचे, सुबह धूप ने दी राहत तो शाम ढलते बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
शहर में रविवार को छाए बादल।
हिसार। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके साथ ही रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, एक्यूआई भी 100 से नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
शहर में सुबह से मौसम साफ रहा। इस वजह से धूप जल्द निकल आई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि दिन में हल्के बादल छा गए और हवा भी चलने लगी। धूप निकलने के कारण हवाओं का ज्यादा असर नहीं हुआ। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने धूप का आनंद उठाया। वहीं दिन ढलने के बाद ठंड बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री गिर गया और यह सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिछले 7 दिनों में दिन व रात के तापमान की सिथति
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
29 नवंबर-24.9-8.6
28 नवंबर-25.0-7.9
27 नवंबर-24.7-5.7
26 नवंबर-25.5-6.6
25 नवंबर-25.2-6.3
24 नवंबर-26.1-7.9
23 नवंबर-25.5-7.4
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों में ग्रीन जोन में आया वायु गुणवत्ता सूचकांक
उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में आ गया है। रविवार को दिन भर वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे रहा। यह दर्शाता है कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक है। हालांकि निजी वेबसाइट पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को खराब श्रेणी में दर्शाता रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में जलाया जा रहा कूड़ा, निगम बेखबर
वहीं शहर में खुलेआम व दिनदहाड़े कचरा जलाया जा रहा है लेकिन निगम प्रशासन आंखे मूंदकर बैठा हुआ था। सेक्टर 27-28 की मेन सड़क के ठीक सामने खाली जगह पर औद्योगिक कचरे के ढेर लगे हुए हैं और इस कचरे को जलाया जा रहा है। रविवार को भी यहां दिनभर कचरा जलता रहा और जहरीला धुआं वातावरण में जाता रहा।