फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sulfa and intoxicating pills handed over to husband during meeting; FIR registered.

Hisar News: मुलाकात के दौरान पति को दिया सुल्फा व नशे की गोलियां, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sulfa and intoxicating pills handed over to husband during meeting; FIR registered.
हिसार। केंद्रीय जेल-दो में विचाराधीन बंदी से मुलाकात के दौरान उसकी पत्नी द्वारा सुल्फा व नशीली गोलियां देने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने बंदी से नशीला पदार्थ बरामद कर आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर बंदी और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जेल अधीक्षक रमेश कुमार की शिकायत के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव खेत ढाणी निवासी रहीस केंद्रीय जेल-दो में विचाराधीन बंदी है। 28 जुलाई को परिजनों से मुलाकात के दौरान उसकी पत्नी सोनम देवी उससे मिलने आई थी।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान ड्यूटी पर तैनात वार्डर सुनीता देवी को बंदी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की पाइप में सील किया हुआ सुल्फानुमा नशीला पदार्थ और कुछ नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोप है कि यह सामान उसकी पत्नी ने मुलाकात के दौरान उसे दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed