फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sub Inspector Simba scored 93% marks, will search for bombs and ammunition in trains

Hisar News: सब इंस्पेक्टर सिंबा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए, ट्रेनों में खोजेगा बम-बारूद

Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Simba scored 93% marks, will search for bombs and ammunition in trains
हिसार। रेलवे स्टेशन पर अपराधों को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान तो नजर रखते ही हैं, कैमरों से भी स्टेशन के हर कोने की निगरानी रखी जाती है। अब ट्रेनों में विस्फोटक, बारूद और बम की लोकेशन पहचानने वाला सब इंस्पेक्टर सिंबा भी मंगलवार शाम हिसार आरपीएफ के कैनल में पहुंच गया। दिल्ली के दयाबस्ती ट्रेनिंग सेंटर से 32 सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर पहुंचे लैब्राडोर नस्ल के इस डॉग का कैनल पहुंचने पर माला पहनाकर स्वागत किया। अब सिंबा ट्रेन, रेलवे स्टेशन और पार्किंग एरिया में चेकिंग करेगा। सिंबा गोरखधाम एक्सप्रेस से शाम को पहुंचा। हालांकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

सिंबा को लेकर पहुंचे हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और मंदीप ने बताया कि सोमवार को सिंबा का सूंघने और आज्ञा पालन का फाइनल पेपर हुआ था। सिंबा के साथ अजमेर डिविजन से भी दो डॉग थोर और मैक्स ने भी पेपर दिया। सिंबा ने 150 में से 140 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि थोर ने 138 और मैक्स ने 132 अंक लिए। हिसार आरपीएफ के पास ट्रैकर राजा भी है, जो चोरी की अनसुलझी वारदात को सुलझाने में माहिर है। सिंबा कैनल में पहुंचा तो ट्रैकर राजा को देखकर काफी खुश दिखा। कैनल पहुंचने पर सिंबा को रॉयल केनिन दिया गया। सिंबा सवा साल का है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सोनिया देवी, एएसआई रणबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह-शाम 600 ग्राम रॉयल केनिन दे रहे, हर माह मिलते हैं 13281 रुपये
सिंबा को प्रतिमाह 13281 रुपये मिलते हैं। यह पैसा डाइट और मेडिकल सुविधा पर खर्च होता है। डाइट में राजा और सिंबा को सुबह-शाम 600-600 ग्राम रॉयल केनिन दिया जाता है। ये डॉग एसी डिब्बे में सफर करते हैं। इनकी खुराक का विशेष ध्यान रखा जाता है। रोज सुबह अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल की उम्र बाद दिखने और सूंघने की क्षमता हो जाती है कम
सिंबा और राजा की नौकरी 10 साल की उम्र तक है। इसके बाद सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। 10 साल की उम्र के बाद बुढ़ापा आ जाता है। इनकी देखने और सूंधने की क्षमता कम हो जाती है।

32 सप्ताह की ट्रेनिंग लेकर मंगलवार शाम सिंबा हिसार पहुंच गया। यहां उसका स्वागत किया गया। सिंबा भी काफी खुश दिखा। सिंबा ट्रेनों, रेलवे स्टेशन पर और पार्किंग एरिया में चेकिंग करेगा। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, आरपीए फ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed