{"_id":"67612faf7b84f7b5980f61d8","slug":"sub-inspector-dies-in-a-road-accident-near-mirzapur-village-in-hisar-wife-injured-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के मिर्जापुर गांव के पास हादसा: तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को मारी टक्कर, SI की मौत और पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के मिर्जापुर गांव के पास हादसा: तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को मारी टक्कर, SI की मौत और पत्नी घायल
Tue, 17 Dec 2024 01:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:30 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी कुलदीप पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। उनकी ड्यूटी गुड़गांव में थी। परिवार वालो ने बताया की कुलदीप 9 दिसंबर से में छुट्टी पर आए हुए थे।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार के मिर्जापुर गांव के पास सोमवार दोहपर को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दंपति घायल हो गया। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात 43 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। उनकी पत्नी सुरेश कुमारी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले में सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी कुलदीप पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। उनकी ड्यूटी गुड़गांव में थी। परिवार वालो ने बताया की कुलदीप 9 दिसंबर से में छुट्टी पर आए हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को वह अपनी पत्नी सुरेश कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आए थे। दोपहर को वापस बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जब गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे छोटा हाथी में सीधे बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण दंपती घायल हो गई। परिवार वाले दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां सब इंस्पेक्टर कुलदीप की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन