फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students were told about prevention of anemia and importance of balanced diet

Hisar News: विद्यार्थियों को बताया एनीमिया से बचाव और संतुलित आहार का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Students were told about prevention of anemia and importance of balanced diet
सिवानी मंडी। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को एनीमिया और पोषण मूल्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को रक्त की कमी, पोषण तत्वों के महत्व और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सिवानी के अस्पताल से डॉ. सीमा ने एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. सीमा ने कहा कि आयरन युक्त आहार, नियमित जांच और स्वच्छता अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। बायोलॉजी प्रवक्ता बजरंग सिंह ने पोषक तत्वों की वैज्ञानिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि हरी सब्जियां, दालें, फल, दूध व सूखे मेवे हमारे शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर शीतल रानी ने बताया कि भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और जल संतुलित मात्रा में होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार का महत्व समझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed