{"_id":"68dad8f84bb9cb13a70540c8","slug":"students-staged-a-protest-in-front-of-the-adcs-car-demanding-the-end-of-the-schools-double-shift-system-hisar-news-c-21-hsr1007-720285-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एडीसी की गाड़ी के सामने बैठ छात्राओं ने दिया धरना, स्कूल की दोहरी शिफ्ट व्यवस्था समाप्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एडीसी की गाड़ी के सामने बैठ छात्राओं ने दिया धरना, स्कूल की दोहरी शिफ्ट व्यवस्था समाप्त कराने की मांग
विज्ञापन
हिसार के लघु सचिवालय में एडीसी के गाड़ी के सामने धरने पर बैठीं छात्राएं।
हिसार। मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) की गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गईं। उन्होंने स्कूल में चल रही दोहरी शिफ्ट व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।
छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई दो शिफ्टों में होती है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से जबकि दूसरी दोपहर 1 बजे से शुरू होती है। इससे विद्यार्थियों को समय और सुरक्षा दोनों के लिहाज से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्य विद्यालयों की तरह इस स्कूल को भी एक ही शिफ्ट में चलाया जाए।
छात्राओं का कहना था कि सर्दियों के दौरान, सुबह की शिफ्ट में ठंड के कारण परेशानी होती है, जबकि दूसरी शिफ्ट के समय छुट्टी के दौरान अंधेरा हो जाता है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंता बढ़ जाती है। अभिभावकों को भी इस व्यवस्था से दिक्कत होती है। छात्राओं ने शिकायत उपायुक्त अनीश यादव को सौंपी, जिस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले का समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।