फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students of Journalism Department waiting for the declaration of results

Hisar News: छह महीने से परिणाम घोषित होने के इंतजार में पत्रकारिता विभाग के छात्र

Wed, 18 Dec 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 18 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Students of Journalism Department waiting for the declaration of results
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य गेट।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के छात्र छह महीने से एमए चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के इंतजार में हैं। परिणाम घोषित नहीं होने के कारण 22 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2022-24 के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा मई 2024 में आयोजित की थी। लेकिन परीक्षा के छह महीने बीत जाने के बाद भी विद्यार्थी परिणाम घोषित होने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी ज्योति, मनीष व सुषमा ने बताया कि हाल में एनटीए की तरफ से नेट जेआरएफ के आवेदन मांगे गए थे। इसमें परिणाम घोषित नहीं होने के कारण सभी विद्यार्थियों ने एमए अपीयरिंग कॉलम को भरना पड़ा। अगर परिणाम समय से घोषित हो जाता तो वो अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते थे। लेकिन विश्वविद्यालय की धीमी कार्यप्रणाली से बहुत से विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मास्टर डिग्री के आधार पर अगर कोई नौकरी निकलती है तो परिणाम घोषित नहीं होने के कारण उसके लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे। इसके अलावा रिजल्ट घोषित नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का नौकरी के लिए दिया जाने वाला रिज्यूम भी अधूरा रहता है। मीडिया क्षेत्र में नौकरी करने के लिए संस्थान भी डिग्री की मांग करते हैं। लेकिन उनके पास डिग्री नहीं होने के कारण वो कहीं भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
--------
परीक्षा नियंत्रक से बातचीत कर जल्दी ही परिणाम घोषित करवा दिया जाएगा। किसी विद्यार्थी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- रीतू सिंह, कुलसचिव, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed