फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students of Hisar will enjoy the beautiful plains of Kullu Manali

कुल्लू मनाली की हसीन वादियों का लुत्फ उठाएंगी हिसार की छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students of Hisar will enjoy the beautiful plains of Kullu Manali
हिसार। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को समग्र शिक्षा विभाग 7 जून को मनाली टूर पर लेकर जाएगा। यह टूर पांच दिन का होगा। टूर पर छात्राओं को मनाली की वादियां, पहाड़ी इलाका, गर्म चश्मे, झील, झरने, हिड़ंबा मंदिर व लकड़ी का महल दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्राओं को कोविड में हुई मानसिक थकान दूर करने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए समग्र शिक्षा ने तैयारियां कर ली है। इसके लिए रोडवेज को भी बसों का प्रबंध करने के लिए पत्राचार किया जाएगा। जिले में पांच केजीबीवी स्कूल है। इन स्कूलों की आठवीं कक्षा की छात्राओं को टूर के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल से 35 छात्राएं टूर पर जाएंगी। सबसे पहले आठवीं कक्षा से सूची बनाई जाएगी। अगर आठवीं कक्षा में 35 छात्राओं की सूची बनती है तो यहीं टूर पर जाएंगी। अगर संख्या कम रहती है, सातवीं या छठीं कक्षा की छात्राओं को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा समग्र शिक्षा से केजीबीवी कंपोनेंट से संबंधित सहायक परियोजना को-ओर्डिनेटर (एसीपी) अनिल सिवाच भी टूर पर साथ जाएंगे।
विज्ञापन

यह टूर छात्राओं के लिए के लिए निशुल्क होगा। छात्राओं के आने-आने, रहने-खाने पीने का सारा खर्च एसएसए द्वारा दिया जाएगा। टूर की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। यह टूर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला द्वारा करवाया जा रहा है। - अनिल सिवाच, सहायक जिला परियोजना संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed