फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students of Gju's Distance Education Department waiting for online examination for two years

दो साल से ऑनलाइन परीक्षा के इंतजार में गुजवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग के विद्यार्थी

Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students of Gju's Distance Education Department waiting for online examination for two years
हिसार। जिले की गुरु जंभेश्वर विश्विद्यालय में दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस) से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कोरोना महामारी में लेट हुई परीक्षा का आज भी इंतजार कर रहे है। विश्वविद्यालय पिछले दो साल से परीक्षा नहीं करवा पाया है। दूरस्थ शिक्षा विभाग से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि दो साल की पढ़ाई करके परीक्षा देना मुश्किल है। विश्वविद्यालय को उन्हें प्रमोट कर देना चाहिए।
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा विभाग से घर बैठे पढ़ाई कर रहे छात्र प्रवीण, शमशेर, सरोज आदि ने बताया कि वर्ष 2019 में डिस्टेंस के फॉर्म भरे थे, जिनकी परीक्षा जून 2020 में हो जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी में परीक्षा नहीं हुई। विश्वविद्यालय न तो ऑफलाइन परीक्षा करवा पाया और ना ही ऑनलाइन परीक्षा। कुछ विश्वविद्यालयछात्रों को प्रमोट कर चुका है, लेकिन जीजेयू ने न ही तो प्रमोट किया न ही परीक्षा ली। हालांकि कुछ छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्प देकर प्रथम वर्ष की परीक्षा विश्वविद्यालय ने ली थी। इसमें ऑफलाइन परीक्षा देने के इच्छुक छात्र परीक्षा दे चुके है, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा अभी तक नहीं की गई।
विज्ञापन

दो वर्षों की परीक्षा देना आसान नहीं
विद्यार्थियों ने कहा कि हर साल विश्वविद्यालय हजारों रुपये फीस लेता है, असाइनमेंट ली जा चुकी है, लेकिन परीक्षा में देरी की जा रही है। दो-दो साल की पढ़ाई करके परीक्षा देना आसान नहीं है। घर बैठे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा की अंडर ग्रेजुएट परीक्षा दो साल से लंबित है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा अब तक नहीं हो पाई है और ना ही विश्वविद्यालय के अधिकारी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं किया जा सकता। ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए डेटशीट निकाली जा रही है। विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। इसके बाद द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अगस्त के अंत में शुरू कराने की योजना है। - प्रो. ओपी सांगवान, निदेशक, दूरस्थ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed