फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students from the school's principal complaint

अब बर्दाश्त नहीं होता, टीचर को बदलो

Tue, 10 Dec 2013 08:39 PM IST
कालांवाली (सिरसा)/ब्यूरो
कालांवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
Students from the school's principal complaint
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं ने स्कूल अध्यापक पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष के चलते प्राचार्य ने अध्यापक के तबादले के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अध्यापक फूल चंद लोहानी पर आरोप लगाए कि वह कुछ दिनों से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था।

काफी समय तक छात्राओं ने मामले को दबाए रखा। लेकिन पिछले तीन दिनों से अध्यापक की इस हरकत में बढ़ोतरी होने लगी। इस पर स्कूल की करीब 15 छात्राओं ने प्राचार्य भूपसिंह को अध्यापक के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। बाद में यह मामला एमएमसी कमेटी में पहुंचा।
विज्ञापन


कमेटी प्रधान काला सिंह ने स्कूल प्राचार्य भूप सिंह के सामने पंचायत बुलाई और अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते रोष के चलते प्राचार्य ने अध्यापक के तबादले के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य भूपसिंह ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग ही विद्यालय की धुरी है। अगर उनके साथ शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है। अध्यापक के तबादले के लिए विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed