फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student Council formed on Thursday in Mother's Pride Convent School

मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में वीरवार को विद्यार्थी परिषद का गठन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Student Council formed on Thursday in Mother's Pride Convent School
मंडी आदमपुर: मदर्स प्राइड स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों को जिम्मे? - फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर। शिव कॉलोनी स्थित मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में वीरवार को विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। मतदान के बाद चारों सदनों के विजेतापदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। विद्यार्थी परिषद के गठन से पूर्व मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं को स्कूल चेयरमैन धर्मवीर जांगड़ा तथा निदेशिका मनीषा जांगड़ा ने बैज प्रदान किए।
विज्ञापन

मतदान के बाद चारों सदनों आर्यभट्ट, चाणक्य, कलाम और कल्पना के निर्वाचित विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई। आर्यभट्ट सदन का कप्तान तक्षम, उप-कप्तान प्रीत तथा सचिव सक्षम को नियुक्त किया गया। इसी तरह चाणक्य सदन की कप्तान देवकीनंदन, उप-कप्तान रिद्धम तथा सचिव इशिका बनाए गए। कलाम सदन के कप्तान श्लोक, उप-कप्तान योगेश तथा सचिव प्रीति को बनाया गया। कल्पना सदन का कप्तान सुमित, उप-कप्तान मोनिका तथा सचिव मनीषा बनीं।
विज्ञापन

खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल कप्तान सुनील कुमार बनाए गए। इसी तरह हेड बॉय यश, तथा हेड गर्ल सरस्वती को चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के लिए नेना वर्मा को कप्तान तथा रवि वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया। वहीं दिनेश कुमार तथा सुमन शर्मा को ऑल ओवर इंचार्ज का पद दिया गया। स्कूल चेयरमैन ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के पदों से जिम्मेदारी का अहसास होता है जोकि उनके भावी जीवन में निखार एवं स्थिरता लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed