फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Striking workers of JV company returned to work, 400 complaints related to electricity after rain

Hisar News: जीवी कंपनी के हड़ताली कर्मी काम पर लौटे, बारिश के बाद बिजली संबंधी 400 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Striking workers of JV company returned to work, 400 complaints related to electricity after rain
हिसार। आखिरकार 10 दिन बाद जीवी कंपनी ने कर्मचारी की कुछ मांगों को मान लिया है। इसके बाद हड़ताल पर चल रहे 123 कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इस फैसले के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, वीरवार को तेज बारिश के बाद शहरी क्षेत्र से बिजली निगम के पास 400 से अधिक बिजली संबधिी शिकायतें पहुंचीं। हालांकि रात दस बजे तक बिजली निगम ने सभी मुख्य लाइनों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं, उद्योग विहार स्थित 33 केवी सब स्टेशन में फाॅल्ट आने से कई हिस्सों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए आउटसोर्स का काम करने वाली जीवी कंपनी के कर्मचारी 18 जुलाई को हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद से शहर में बिजली आपूर्ति का सुचारु चलाने में दिक्कत आ रही थी। बिजली निगम को फाॅल्ट दूर करने में दो से तीन गुना तक समय लग रहा था। बिजली निगम ने दूसरे क्षेत्र से कुछ कर्मचारी यहां लगाए थे। वीरवार दोपहर बाद तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली बाधित हुई। 33केवी व 11 केवी के फीडरों में फाॅल्ट आने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती सहनी पड़ी।
विज्ञापन

उद्योग विहार के 33 केवी फीडर, डीसी काॅलोनी, दुर्गा काॅलोनी, अर्बन एस्टेट टू, सेक्टर-15, मॉडल टाउन, पुरानी सब्जी मंडी में 11 केवी के फीडर ब्रेक डाउन रहे। इसके अलावा कुछ अन्य काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। डीएचबीवीएन के एक्सइएन सचिन कुंडू ने बताया कि सभी मुख्य लाइनों को चालू किया जा चुका है। कुछ फीडर ब्रेक डाउन हुए थे। हड़ताली कर्मियों के लौटने के बाद काम में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed