{"_id":"698390b69d0cd3ae37004af1","slug":"strict-action-3-million-property-tax-pending-nursery-service-station-and-two-shops-sealed-hisar-news-c-21-hsr1020-804979-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सख्त कदम...30 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नर्सरी, सर्विस स्टेशन और दो दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सख्त कदम...30 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नर्सरी, सर्विस स्टेशन और दो दुकानें सील
Thu, 05 Feb 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
हांसी में सील किया गया प्रतिष्ठान।
हांसी। नगर परिषद ने बुधवार को दो महीने के बाद बकाया प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 30 लाख बा टैक्स बकाया होने पर उमरा रोड पर एक प्रतिष्ठान में बनी नर्सरी, सर्विस स्टेशन और दो दुकानों को सील कर दिया।
नगर परिषद की सचिव अंजल वायू के नेतृत्व में टीम ने पहले जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की, जहां 12.6 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। टीम ने जब सीलिंग की कार्रवाई शुरू की, तो पेट्रोल पंप संचालक ने तुरंत टैक्स भरने के लिए 12.6 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा काली देवी रोड पर एक गारमेंट्स की दुकान पर 28 हजार रुपये का बकाया था, जिसे दुकान मालिक ने जमा करवा दिया। फव्वारा चौक स्थित एक अन्य दुकान पर 80 हजार रुपये का बकाया था, जिस पर दुकानदार ने शुक्रवार तक टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया।
नगर परिषद की टीम ने इसके बाद शहर के एक नामी निजी स्कूल को भी नोटिस दिया, जिसमें स्कूल प्रशासन ने जल्द टैक्स भरने का आश्वासन दिया। इसके बाद टीम ने उमरा रोड स्थित एक परिसर में बनी नर्सरी, सर्विस स्टेशन, पिज्जा की दुकान और किराना स्टोर को सील कर दिया। इस परिसर पर करीब 30 लाख रुपये का बकाया था, जिसे कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद नहीं भरा गया था।
विज्ञापन
समय रहते भरें टैक्स, नहीं तो होगी कार्रवाई
नगर परिषद सचिव अंजल वायू ने बकायेदारों से अपील की कि वे जल्द अपना टैक्स जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया टैक्स न भरने वाले करीब दो हजार लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नगर परिषद ने 107 भवनों को चिह्नित किया है, जिनका प्रॉपर्टी टैक्स 10 लाख रुपये से ज्यादा लंबित है। पिछले महीने भी नगर परिषद ने 15 दुकानों पर कार्रवाई की थी, जिनमें से 13 दुकानदारों ने अपना टैक्स जमा कर दिया था।