फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   strickness five man

मनचलों पर सख्ती, पांच युवकों को चेतवानी देकर किया परिजनों के हवाले

Thu, 13 Apr 2017 12:32 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Thu, 13 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने मुस्तैदी से काम शुरू कर दिया है। बुधवार को सिरसा में सीएम फ्लाइंग की टीम सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व पहुंची। टीम में शामिल दो महिला पुलिस एएसआई भी शामिल थी। टीम  स्कूटी पर सवार होकर शहर के शिक्षण संस्थानों के बाहर चक्कर लगाती रही। टीम ने महिला कॉलेजों के बाहर खड़े युवकों को खदेड़ा। पांच मनचले महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गए। टीम ने महिला पुलिस को महिला कॉलेज के बाहर खड़े रहने वाले युवकों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। पकड़े गए युवकों के परिजनों को फोन करके पुलिस थाने बुलाया गया। इसके बाद परिजनों समक्ष चेतावनी दी गई कि भविष्य में महिला कॉलेज के सामने मंडराते मिले तो सीधा केस दर्ज किया जाएगा। टीम ने महिला कॉलेज के बाहर खड़ी रहने वाली रेहड़ियों को हटाने के निर्देश पुलिस को दिए। ऑपरेशन दुर्गा में सीएम फ्लाइंग के साथ सीआईडी की टीम भी थी। सीआईडी कर्मियों ने टीम को सीडीएलयू, जेसीडी, नेशनल कॉलेज, महिला कॉलेज, सीएमके कॉलेज व कन्या वरिष्ठ स्कूल लेकर गई। महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी का कहना है कि सीएम फ्लाइंग ने सिरसा में शिक्षणा संस्थानों के अंदर और बाहर सुरक्षा का जायजा लिया। महिला पुलिस सिरसा में ऑपरेशन दुर्गा के तहत हररोज शिक्षण संस्थानों में गश्त करेगी और कॉलेज के बाहर कोई भी युवक बेवजह खड़ा दिखा तो उसकी खैर नहीं। महिला कॉलेज में जाकर छात्राओं को जागरूक किया गया है। छात्राओं को बताया गया कि किसी से डरने की जरूरत नहीं और कोई बदतमीजी करे तो सीधा 100 नंबर या 1091 पर कॉल करें। महिला पुलिस तुरंत सहायता के लिए हाजिर हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed