{"_id":"689cecad34da45f3bf0c3758","slug":"strengthening-of-inld-will-begin-from-tau-devi-lals-karmabhoomi-rohtak-hisar-news-c-21-hsr1020-687364-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: देवीलाल की कर्मभूमि रोहतक से इनेलो को मजबूत करने की शुरुआत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: देवीलाल की कर्मभूमि रोहतक से इनेलो को मजबूत करने की शुरुआत होगी
विज्ञापन
हिसार- मीडिया से बातचीत करते इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव उमेद सिंह लोहान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक बार फिर से ताऊ देवीलाल की कर्मभूमि माने जाने वाले पुराने रोहतक जिले से संगठन को सशक्त बनाने की तैयारी में है। पार्टी 25 सितंबर को स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती के अवसर पर रोहतक में प्रदेशस्तरीय रैली आयोजित करेगी।
सिरसा रोड स्थित इनेलो कार्यालय में बुधवार पत्रकारों से बातचीत में इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने बताया कि ताऊ देवीलाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रोहतक क्षेत्र से की थी। वे रोहतक से सांसद और महम से विधायक भी रहे।
रोहतक, सोनीपत और झज्जर से मिलकर बना पुराना रोहतक जिला उनकी कर्मभूमि रहा है। ऐसे में इस ऐतिहासिक भूमि से ही पार्टी को फिर से मजबूत करने की शुरुआत की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के सभी जिलों में जाकर रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करेंगे। इसी क्रम में वे 23 अगस्त को बरवाला हल्के के गांव राजली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इनेलो की विरासत और सरकार पर निशाना : उमेद सिंह लोहान ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने किसानों के कर्ज माफ, पेंशन योजना, मुफ्त बिजली, सिंचाई सुविधाएं और पक्की सड़कों जैसे निर्णय लेकर हरियाणा के विकास की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में शिक्षा, खेल और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, गांवों में स्टेडियम, सामुदायिक केंद्र और किसानों के लिए समय पर बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।