{"_id":"655654cf5d55f80ebc0b97aa","slug":"street-light-in-front-of-dc-residence-also-broken-what-are-you-doing-give-report-in-three-days-hisar-news-c-21-hsr1005-260604-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीसी आवास के सामने भी स्ट्रीट लाइट खराब, क्या कर रहे हो, तीन दिन में रिपोर्ट दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीसी आवास के सामने भी स्ट्रीट लाइट खराब, क्या कर रहे हो, तीन दिन में रिपोर्ट दो
विज्ञापन
जहां शहर की स्ट्रीट लाइटें जगमगा रही है वहीं राजगढ़ मार्ग पर जलती लाइटें। संवाद
हिसार। शहर के मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइट को लेकर निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बीएंडआर की बिजली शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लापरवाही से काम करने पर एसडीओ को बुरी तरह से लताड़ा। निगमायुक्त ने कहा कि शहर के एंट्री प्वाइंट सातरोड एरिया की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। डीसी आवास के सामने की स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही हैं। आप क्या कर रहे हो।
निगमायुक्त ने बीएंडआर के एक्सईएन को तीन दिन में रिपोर्ट तैयार कर देने के आदेश दिए कि शहर में मुख्य मार्गों पर लगीं कितनी स्ट्रीट खराब पड़ी हैं। साथ ही उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने को भी कहा वरना वह एसडीओ के खिलाफ चार्जशीट को लेकर एसीएस को लिखेंगे।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि मैं गोवर्धन पूजा वाले दिन सोनीपत से हिसार आ रहा था। सोनीपत शहर के एक एरिया में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट देखकर मन में विचार आया है कि यह कैसा नगर निगम है। मगर जब कैंट की तरफ से हिसार शहर में एंट्री की तो सातरोड एरिया (महाराणा प्रताप चौक से जिंदल पुल तक) की भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थीं। यह देखकर काफी गुस्सा आया। मैंने तुरंत निगम के जेई रामदिया शर्मा को फोन मिलाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि ये लाइट बीएंडआर की हैं।
विज्ञापन
नगर निगम की बिजली शाखा प्रदेश में सबसे बढि़या
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम की बिजली शाखा की कार्यप्रणाली पूरे प्रदेश में सबसे बढि़या है। स्टाफ की कमी के बाद भी इस शाखा ने पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अच्छे ढंग से संभाला हुआ है। वहीं बीएंडआर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की हालत यह है कि उपायुक्त व मंडलायुक्त आवास के सामने की भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।
सातरोड एरिया की स्ट्रीट लाइट प्राथमिकता पर करवाओ ठीक
प्रदीप दहिया ने बीएंडआर के एक्सईएन से कहा कि सातरोड एरिया की स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता से ठीक करवाया जाए। इन लाइट के ठीक होने के बाद ही वह बीएंडआर की लाइट को नगर निगम के अधीन लेंगे। यूएलबी की तरफ से जारी किए गए लेटर में स्पष्ट रूप से लिखा कि खराब पड़ी लाइट के ठीक होने के बाद ही इन्हें अपने अधीन लिया जाना है। बैठक में बीएंडआर की बिजली शाखा के एक्सईएन परमेश कुमार, एसडीओ सुमेर नेहरा, नगर निगम के एक्सईएन संदीप धुंधवाल, बिजली शाखा के एसडीओ साहिल व जेई रामदिया शर्मा मौजूद रहे।
संयुक्त निरीक्षण में बीएंडआर की काफी स्ट्रीट लाइट मिली थीं खराब
नगर निगम व बीएंडआर की बिजली शाखा के अधिकारियों ने 13 अक्तूबर को शहर का संयुक्त निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी लाइटें खराब मिली थीं। बता दें कि बीएंडआर की जिन स्ट्रीट लाइट का गारंटी पीरियड पूरा हो चुका है, उन लाइट को नगर निगम को सौंपा जाना है। मगर निगम का कहना है कि पहले बीएंडआर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाए, उसके बाद ही इन्हें वह अपने अधीन लेंगे।
बीएंडआर की स्ट्रीट लाइट का ब्योरा
मार्ग-पोल-लाइट
मलिक चौक से साउथ बाईपास-89-185
बस स्टैंड से साउथ बाईपास-80-90
मिल गेट से कैंची चौक-24-91
कैंची चौक से रायपुर रोड-93-220
लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक-50-110
डाबड़ा चौक से डाबड़ा गांव-168-358
सिरसा चुंगी से महाराणा प्रताप चौक-373-771
सब्जी मंडी से मुलतानी चौक-19-45
बरवाला चुंगी से तुलसी चौक, पुराना ओवरब्रिज और आईजी चौक से आजाद नगर-241-482
हिसार सदलपुर रेलवे लाइन साउथ बाईपास-61-122