{"_id":"65570357e0342ae24406862f","slug":"strange-thieves-of-hansi-first-took-milk-from-fridge-and-after-that-crooks-took-away-jewellery-worth-lakhs-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी के अजब-गजब चोर: पहले फ्रिज से दूध निकालकर गर्म करके पीया, बाद में लाखों के गहने ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के अजब-गजब चोर: पहले फ्रिज से दूध निकालकर गर्म करके पीया, बाद में लाखों के गहने ले गए बदमाश
Fri, 17 Nov 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:38 AM IST
सार
साक्षी टुटेजा ने बताया कि सोने -चांदी के गहने, नकदी सहित अन्य सामान ले गए। हांसी में बुधवार को भी तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थी। पिछले कुछ दिनों से हांसी में चोरों का आतंक है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हांसी के सेक्टर छह में चोर दीवार फांद कर घर में घुसकर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने फ्रिज से दूध निकालकर दूध गर्म करके पीया। इसके बाद सामान चोरी कर ले गए। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी से फुटेज जुटाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
सेक्टर छह की रहने वाली साक्षी टुटेजा ने बताया कि उनका परिवार उनकी मां बीमार हैं। वह अपनी मां की डायलिसिस कराने के लिए गए थे। घर के बाहर ताला लगाकर गए हुए थे। अंदर सभी दरवाजों पर ताला लगाने के बाद बाहर मेन गेट पर ताला लगाया था। शुक्रवार की सुबह जब घर में आए तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि अंदर के दरवाजाें के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। साक्षी टुटेजा ने बताया कि सोने -चांदी के गहने, नकदी सहित अन्य सामान ले गए। हांसी में बुधवार को भी तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थी। पिछले कुछ दिनों से हांसी में चोरों का आतंक है।
विज्ञापन