फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Story of Mohan becoming Mahatma shown in Gandhi saga

Hisar News: गांधी गाथा में दिखाई मोहन से महात्मा बनने की कहानी

Tue, 13 Feb 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Story of Mohan becoming Mahatma shown in Gandhi saga
रंग आंगन उत्सव हिसार में चौथे दिन बाल भवन में नाटक गांधी गाथा का मंचन करते कलाकार। 
हिसार। अभिनय रंगमंच की ओर से आयोजित रंग आंगन उत्सव में चौथे दिन बाल भवन में नाटक गांधी गाथा का मंचन हुआ। इस नाटक का निर्देशन और लेखन सौरभ अनंत ने किया। यह नाटक का दसवां शो था, जिसकी अवधि एक घंटा 20 मिनट थी। यह नाटक वर्कशॉप में तैयार किया गया था।
विज्ञापन

नाटक में वैष्णव जन..., कैसा संत हमारा गांधी..., रघुपति राघव राजा राम..., जैसे कई गीत थे। नाटक में 30 कलाकारों ने मंच पर अभिनय किया। नाटक के जरिए अहिंसा, उपवास, स्वदेशी, कुटीर उद्योग, आत्म निर्भरता जैसे कई पहलुओं को मंचित किया गया। नाटक में मोहन से महात्मा गांधी बनने की कहानी को दिखाया गया। शुरुआत के दृश्य में दिखाया कि मोहन अपनी दादी से कहते हैं कि मुझे अंधेरे से डर लगता है, तो दादी उससे कहती है कि जब भी डर और भय का एहसास हो तो भगवान राम का नाम लेना। तब से मोहन भगवान राम का नाम लेने लगते हैं। इसके बाद अगले दृश्य में दिखाया कि मोहन बड़े होकर अपने घर वालों से वकालत करने की बात कहकर विदेश जाते हैं, जिससे गांव के लोग उन्हें यह कहकर अपने समाज से अलग करते हैं कि आज तक हमारे समाज में कोई भी समुद्र के पार पढ़ने नहीं गया। इसके बाद दिखाया कि वे पहली बार केस लड़ रहे थे, उस दौरान मोहन कंपकंपा रहे थे।
विज्ञापन

अगले दृश्य में दिखाया कि अफ्रीका में मोहन को ट्रेन से धक्का देते हैं, जिससे उनके स्वाभिमान पर चोट होती है और वहीं गोखले से मिलते हैं और भारत में आकर कई यात्रा और आंदोलन, खादी का बढ़ावा देते हैं और देश आजाद होता है। नाटक के अंतिम दृश्य में महात्मा गांधी की हत्या दिखाई जाती है। नाटक का संगीत हेमंत देवालकर ने किया। संस्था के सचिव मनीष जोशी ने बताया कि मंगलवार को नाटक ''''छोड़ो कल की बातें'''' का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed