{"_id":"67102d3906cc471a940994b4","slug":"stolen-25-thousand-rupees-from-the-purse-of-a-female-lawyer-by-entering-the-chamber-captured-in-cctv-camera-hisar-news-c-21-hsr1020-486660-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चैंबर में घुस कर महिला वकील के पर्स से 25 हजार रुपये किए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चैंबर में घुस कर महिला वकील के पर्स से 25 हजार रुपये किए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
चैंबर में दिखा संदिग्ध युवक।
हिसार। चोर वकील के चैंबर में घुसकर महिला वकील का बैग व अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गया। पर्स में करीब 25,000 रुपये थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट परिसर चौकी में दी शिकायत में स्याहड़वा निवासी अधिवक्ता सविता ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे वह और अन्य वकील साथी कोर्ट में केस की पैरवी के लिए गए थे चैंबर का गेट खुला था। चेंबर के अंदर रखी अलमारी में लेडीज पर्स था। जिसमें करीब 25 हजार रुपये थे। दोपहर 12 बजे कोर्ट का काम करने के बाद वापस चैंबर में आए तो अलमारी में रखा पर्स खुला मिला। जिसके अंदर से 25 हजार रुपये गायब थे। चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर एक लड़का चैंबर में घुसकर रुपये निकाल कर ले जाता हुआ नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि जो लड़का चैंबर के अन्दर आया। उसने नीले रंग की शर्ट तथा सफेद पेंट व जूते डाल रखे थे। फिलहाल कोर्ट परिसर चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जवाहर नगर से नकदी चोरी
जवाहर नगर की गली नंबर 4 निवासी पृथ्वी सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि 13 अक्तूबर को मेरे घर में दरवाजे की पीछे टंगी पैंट से 19 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।