{"_id":"587bc1f64f1c1b700defe349","slug":"sports-haryana-first-skiing-player-vikas-select-fon-international-event-hisar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुई हरियाणा की पहली स्कीइंग खिलाड़ी विकास, रचा कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुई हरियाणा की पहली स्कीइंग खिलाड़ी विकास, रचा कीर्तिमान
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
विकास राणा को सम्मानित करते अतिथि। स्कीइंग करतीं विकास राणा। (फाइल फोटो)
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुदकैन की रहने वाली विकास राणा हरियाणा की पहली खिलाड़ी हैं, जिसे जापान में 19 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली एशियन स्कीइंग विंटर प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। स्कीइंग के खेल इतिहास में हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों से कोई भी पुरुष या महिला खिलाड़ी राज्य स्तर की उपलब्धियों से आगे नहीं बढ़ पाया है। विकास ने स्कीइंग के साथ माउंटेनियरिंग में भी काफी उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
विज्ञापन
हरियाणा की टीम न होने पर पंजाब की ओर से लिया भाग
स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए विकास को हरियाणा को छोड़कर पंजाब की ओर से प्रतियोगिताओं में भाग लेना पड़ा। क्योंकि हरियाणा की ओर से कोई भी स्कीइंग टीम नहीं थी। इस कारण राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विकास ने पंजाब की टीम की ओर से खेलकर ही पदक हासिल किए हैं। विकास का चयन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए भी हुुआ था। लेकिन बजट की कमी के कारण विकास को यह सपना बीच में ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
स्कीइंग के लिए गांव छोड़ पहुंची गुलमर्ग
विकास ने बताया कि जब वो चार साल की थी तब से ही उनकी बुआ व फूफा के पास भिवानी के खर्क खुर्द रहने चली गई थीं। उनके फूफा के आर्मी में होने के कारण व उनके बच्चों के बाहर रहने के चलते उनके पिता ने उन्हें उनकी बुआ के पास भेज दिया था। उनके फूफाजी उन्हें हमेशा सुबह उठाकर दौड़ लगवाते तथा पुलिस की भर्तियों में भी ले जाते। उन्होंने जम्मू के गुलमर्ग जाकर माउंटेनिंग व स्कीइंग का एक साल का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण लेने के बाद वहीं एडवेंचर इंस्ट्रक्टर की जॉब भी की।
विज्ञापन
खेल के लिए पढ़ाई भी छोड़ी
विकास ने स्कीइंग के जुनून के कारण बीए द्वितीय के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी। भिवानी में 12वीं कक्षा के बाद विकास ने बीए में दाखिला लिया। लेकिन खेल में आगे बढ़ने के लिए विकास ने बीए की पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया। विकास के पिता खेती करते हैं।
विकास की उपलब्धियां
- गुलमर्ग में 2016 मेें नेशनल नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता में भाग लिया एशियन चैंपियनशिप में जगह बनाई।
- 2014 में गुलमर्ग में नेशनल स्कीइंग स्नो बॉर्डिंग जूनियर चैंपियनशिप में भाग लिया।
- 2013 में उत्तराखंड में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाया।
- 2012 में अलपाइन प्रीमियर लीग में हिमाचल में भाग लिया।
- 2012 में एडवांस स्कीइंग कोर्स में भी पहला स्थान हासिल किया।
- आईएमएफ अलपाइन माउंटेनियरिंग में लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम में इंस्ट्रक्टर के तौर पर भाग लिया।