फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonika assures parents, will win women's hockey World Cup and bring gold

सोनिका ने माता-पिता को दिलाया विश्वास, महिला हॉकी विश्व कप में जीतकर लाउंगी सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sonika assures parents, will win women's hockey World Cup and bring gold
हॉकी खिलाड़ी सोनिका। - फोटो : Hisar
हिसार। 1 से 17 जुलाई तक स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप में हिसार की उदिता, सोनिका, शर्मिला देवी और सिरसा के जोधका की रहने वाली सविता पूनिया दमखम दिखाएंगी। पुलिस लाइन की रहने वाली सोनिका ने अपनी माता-पिता को फोन पर बातचीत कर विश्वास दिलाया कि वह महिला हॉकी विश्व कप में सोना जीतकर लाएगी। अभी तक वह प्रो लीग में खेल रही थी, जोकि बुधवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन

अब वह स्पेन और नीदरलैंड में होने वाली महिला हॉकी विश्व कप की तैयारी में जुट जाएगी। वह नीदरलैंड से ही महिला हॉकी विश्व कप खेलने जाएगी। सोनिका के पिता दौलतराम हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। पिता ने बताया कि बेटी ने हिसार के गिरी सेंटर में सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक के पास प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। मिट्टी के मैदान पर अभ्यास कर आज बेटी एस्ट्रोटर्फ पर खेलकर देश की झोली में पदक लाकर नाम चमका रही है। पिता ने बताया कि प्रो लीग से पहले बेटी बंगलूरू में इंडिया कैंप में थी। जहां रोजाना सात से आठ घंटे प्रशिक्षण लेती थी। उम्मीद है कि अब बेटी फिर महिला हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर लाएगी। सोनिका की माता संतोष गृहिणी है।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी उदिता, सोनिका, सविता पूनिया और शर्मिला देवी ने हिसार से ही हॉकी की शुरुआत की थी। अब तक चारों बेटियां उम्दा प्रदर्शन कर देश की झोली में कई पदक डाल चुकी हैं। हिसार की उदिता, शर्मिला देवी और सिरसा के जोधका की रहने वाली सविता पूनिया टोक्यो ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक के अनुसार उदिता और सोनिका ने एक साथ वर्ष 2010 में गिरी सेंटर में हॉकी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खुशी की बात है कि आज चारों बेटियां महिला हॉकी विश्व कप में खेलेंगी। उम्मीद है कि भारतीय टीम स्वर्ण पदक हासिल करेंगी। इससे अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। - आजाद मलिक, सीनियर हॉकी कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed