फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonali's daughter Yashodhara said - Justice was not found

Sonali Phogat: पहली पुण्यतिथि पर फार्म हाउस पर किया हवन, सोनाली की बेटी यशोधरा ने कहा- नहीं मिला इंसाफ

Thu, 24 Aug 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Updated Thu, 24 Aug 2023 01:37 AM IST
सार

सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Sonali's daughter Yashodhara said - Justice was not found
सोनाली की बेटी यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा की महिला नेता सोनाली हत्याकांड को एक साल बीत गया है। सोनाली की पहली पुण्यतिथि पर फार्म हाउस पर हवन यज्ञ किया गया। उनकी बेटी यशोधरा ने अपनी मां की फोटो के सामने पुष्प अर्पित किए। उनके भाई और अन्य परिचितों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा। यशोधरा ने कहा कि अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है।

विज्ञापन


लड़ते रहेंगे लड़ाई
सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा 12 कक्षा में पढ़ती है। पहली पुण्यतिथि पर यशोधरा ने कहा कि अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। दोनों आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें हरियाणा में आने की भी अनुमति मिल गई है। पता नहीं गोवा अदालत से कब इंसाफ मिलेगा। वहीं, सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी अदालत की तरफ से कोई फैसला नहीं आया है। हमें कुछ बताया भी नहीं जा रहा। दोनों आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन


गोवा में हुई थी मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व, सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था। इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी। सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed