फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali had targeted the gun on me: Subhash Sharma

सोनाली ने मेरे ऊपर तान दी थी बंदूक : सुभाष शर्मा

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sonali had targeted the gun on me: Subhash Sharma
भाजपा नेता सोनाली फौगाट और सुभाष प्रकरण मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी चौकी या थाने में दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में है।
विज्ञापन

सुभाष ने एएसपी को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि सोनाली ने 17 सितंबर को उसे अपने घर बुलाया था। आरोप है कि सोनाली ने उससे कार्यक्रम के दौरान लगाए गए होर्डिंग के 50 हजार रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने में असमर्थता जता दी तो सोनाली ने उस पर पिस्तौल तान दी थी। बता दें कि इससे पहले भी सोनाली द्वारा मार्केट कमेटी सचिव की थप्पड़-चप्पल से पिटाई करने के मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था।
विज्ञापन

शनिवार को सुभाष शर्मा अपने पक्ष से कई कार्यकर्ताओं व गांववासियों के साथ एसपी बलवान सिंह राणा से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनसे मुलाकात नहीं हो पाने पर वे एएसपी उपासना से मिले और उन्हें लिखित में शिकायत दी। एसपी के नाम एएसपी को दी लिखित शिकायत में सुभाष शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर की रात करीब नौ बजे उसे सोनाली फौगाट ने फोन कर अपने निवास पर बुलाया था। जब वह पहुंचा तो वहां पर पहले से ही सोनाली फौगाट, पीए सुधीर सांगवान और पार्टी कार्यकर्ता अमित बिसला मौजूद थे। यहां अमित से वे किसी ऑडियो के विषय पर बात कर रहे थे। सुभाष ने शिकायत में बताया कि जब उसने इस पर पूछा तो अमित को बाहर भेजकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद सोनाली ने पार्टी की ओर से कार्यक्रम के दौरान लगाए गए होर्डिंग के 50 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि जब उसने स्वयं को पैसे देने में असमर्थ बताया तो सुधीर ने उसे पीटना शुरू कर दिया और सोनाली ने उस पर पिस्तौल तान दी। सुुभाष ने शिकायत में कहा कि सोनाली ने उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाने का लगाया आरोप
सुुभाष शर्मा ने शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को कुछ युवक उसके घर चिकनवास स्कॉर्पियो गाड़ी में आए। आरोप है कि युवक उसे अपने साथ ले गए और पूरा दिन बंधक बनाए रखा। इस बारे मीडिया में कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। सुभाष ने बताया कि इसके बाद वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और अगले दिन 19 सितंबर को नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया। सुभाष शर्मा ने बताया कि शनिवार को एएसपी को शिकायत देने के बाद वे फिर नागरिक अस्पताल एमएलआर कटवाने पहुंचे थे, लेकिन किसी कारण एमएलआर नहीं कट सकी। सुभाष शर्मा का ये भी आरोप है कि मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह के साथ मारपीट मामले में भी वह सिर्फ मौके पर मौजूद था। उसकी तरफ से मारपीट भी नहीं की गई थी, लेकिन उसको ही सोनाली व सुधीर सांगवान ने झूठा फंसवाया, जिस पर वह जमानत पर है।
चिकनवास में बैठक आज
सुभाष शर्मा ने बताया कि गांव चिकनवास में रविवार सुबह करीब 10 बजे 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत होगी। इसमें कई सरपंच, ब्राह्मण सभा से प्रधान राजकुमार भारद्वाज व गांववासी मौजूद रहेंगे। बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा, उसी के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
सोनाली के वकील बोले- षड्यंत्र के तहत लगाया झूठा आरोप
सोनाली के वकील राजेश राहड़ ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने एक षड्यंत्र के तहत सोनाली के खिलाफ मारपीट का झूठा आरोप लगाया है। कथित घटना 17 सितंबर की है, जबकि सुभाष शर्मा 20 सितंबर तक सोनाली के कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाष शर्मा सोनाली के राजनीतिक विरोधियों के हाथों में खेल रहा है, क्योंकि वहां मौजूद भाजपा नेता श्रीकुमार शर्मा ने भी तथ्यों को सबके सामने उजागर किया है।

ये बोले सुधीर सांगवान
सुभाष शर्मा के बारे में लगातार शिकायतें आ रही थीं कि ये रुपये लेकर लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देता है और कई आपत्तिजनक कार्य भी करता है। इसको लेकर सोनाली की तरफ से सुभाष को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद सुभाष की शिकायत भाजपा संगठन में की गई। उसी से नाराज होकर सुभाष ने ये पूरा खेल रचा। सुधीर सांगवान ने कहा कि सोनाली या उनकी तरफ से सुभाष के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सुभाष शर्मा 17 से 20 सितंबर तक लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल हुआ।
मेरे पास शिकायत आई है। शिकायत को संबंधित एसएचओ को भेज दिया गया है। मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई जाएगी।
- उपासना यादव, एएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed