फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son stole two lakh rupees from mother's house living in consensual relationship

सहमति संबंध में रह रही मां के घर से दो लाख रुपये चुरा ले गया बेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Son stole two lakh rupees from mother's house living in consensual relationship
उकलाना मंडी। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक युवक अपने ही घर से दो लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। युवक मोनू की मां ने उकलाना थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 2006 में हो गई थी। इसके बाद वह एक अन्य व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। उसका 20 वर्षीय बेटा भी उसके साथ ही रहता है। महिला के अनुसार उसका साथी सुभाष मार्केटिंग का काम करता है। इस दौरान वह कई दिनों तक घर से बाहर रहता है। शनिवार को सुभाष दो लाख रुपये घर लाया था और राशि अलमारी में रख दी। महिला के अनुसार वह एक दिन के लिए अपने सास-ससुर को दवा दिलवाने के लिए राजस्थान गई थी। इसी दौरान पीछे से उसके बेटे मोनू ने अलमारी का ताला तोड़ कर दो लाख रुपये चोरी कर लिए। महिला के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद से मोनू न तो घर आया है और न ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है। युवक की लोकेशन गढ़ी गांव के खेतों की मिली जब परिवार वाले वहां गए तो आरोपी फोन बंद करके फरार हो चुका था। पुलिस के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed