{"_id":"690516be8bba239d120d471a","slug":"smogs-shadow-on-breathing-airborne-impurities-reaching-the-lungs-hisar-news-c-21-hsr1005-740549-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सांसों पर स्मॉग का साया, फेफड़ों तक पहुंच रही हवा की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सांसों पर स्मॉग का साया, फेफड़ों तक पहुंच रही हवा की गंदगी
विज्ञापन
मधुबन पार्क में खड़ी नगर निगम की प्रदूषण को कम करने के लिए शहर में छिड़काव करने वाली गाड़ी।
हिसार। शहरवासियों को साफ हवा में सांस लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। शुक्रवार को भी शहर की हवा प्रदूषित रही। सुबह के हवा में प्रदूषण के बारीक कणों की मात्रा बहुत ज्यादा रही। वहीं वातावरण में दिनभर स्माॅग की परत भी छाई रही। उधर प्रदूषण के कारण जिला नागरिक अस्पताल में सांस व आंख संबंधी रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक रहा। मगर दूसरी तरफ पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर बहुत खराब श्रेणी में रहा। पीएम 2.5 और पीएम 10 धूल व मिट्टी के काफी बारीक कण होते हैं। ये कण सांस लेते समय नाक व मुंह के जरिये हमारे शरीर में सीधे प्रवेश कर फेफड़ों से चिपक जाते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने से सांस संबंधी बीमारियां होने लगती हैं।
दिन में ज्यादातर समय पीएम 2.5 का डाटा रहा गायब
सुबह से ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर पीएम 2.5 का डाटा दर्शाया जाता रहा, जो काफी ज्यादा था। सुबह 9 बजे अचानक पीएम 2.5 का डाटा 343 से सीधे 4 पर पहुंचा दिया गया और इसके बाद पीएम 2.5 का डाटा ही गायब कर दिया गया, जबकि अन्य कंपोनेंट दर्शाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये खर्चे पर नहीं मिल रहा फायदा
निगम प्रशासन ने पानी का छिड़काव करने के लिए तीन गाड़ियां खरीदी थीं। इनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। मगर शहरवासियों को इन मशीनों का फायदा ही नहीं मिल रहा है। अब जब शहर में स्मॉग छाया हुआ तो इन गाड़ियों का इस्तेमाल ही नहीं किया जा रहा है। दिनभर ये गाड़ियां मधुबन पार्क में ही खड़ी रहती हैं। हालांकि मेयर प्रवीण पोपली का कहना था कि ये गाड़ियां दिनभर शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करेंगी।
दिनभर प्रदूषण के स्तर का ब्योरा
समय-एक्यूआई-पीएम 2.5-पीएम 10
सुबह 5 बजे-160-343-335
सुबह 6 बजे-154-343-335
सुबह 7 बजे-157-343-335
सुबह 8 बजे-154-343-335
सुबह 9 बजे-144-04-292
सुबह 10 बजे-143-04-292
सुबह 11 बजे-140-रिकॉर्ड नहीं-292
दोपहर 12 बजे-133-रिकॉर्ड नहीं-209
दोपहर 1 बजे-130-रिकॉर्ड नहीं-197
दोपहर 2 बजे-127-रिकॉर्ड नहीं-162
दोपहर 3 बजे-126-रिकॉर्ड नहीं-157
शाम 4 बजे-125-रिकॉर्ड नहीं-157
शाम 5 बजे-125-रिकॉर्ड नहीं-157
चार गुणा बढ़े मरीज
प्रदूषण के बढ़ने से सांस के मरीजों की संख्या 4 गुणा तक बढ़ गई है। दिवाली से पहले जहां जिला नागरिक अस्पताल में सांस संबंधी करीब 50 मरीज इलाज के लिए आ रहे थे, वहीं अब ओपीडी में करीब 200 मरीज आ रहे हैं।
मेरी उम्र करीब 70 साल है। मैं दिवाली तक स्वस्थ था। उसके बाद मौसम में धुंध छाने से मुझे सांस लेने में दिक्कत होने लगी है।
- नन्हे लाल, निवासी आजाद नगर।
मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही है। निमोनिया की आशंका है। कई दिन से दवा लेने के बावजूद राहत नहीं मिली तो अस्पताल आना पड़ा।
मांगा, निवासी गांव लितानी
मैं करीब सप्ताहभर से बीमार हूं। पहले मोहल्ले के क्लीनिक से दवाई ली। उससे फायदा न होने पर दवा लेने जिला अस्पताल आना पड़ा।
- अंगूरी, निवासी सूर्यनगर।
-- --
मेरे बेटे को दर्द व बुखार था। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से उसे निमोनिया की तरह सांस लेने में परेशानी होने लगी है।
- रघुनाथ, निवासी शिव काॅलोनी।
3 नवंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि यह धुएं की परत ऊपरी वायुमंडल में छाई हुई है। 3 नवंबर की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस विक्षोभ के असर से कम दबाव का क्षेत्र मध्य व पूर्वी पंजाब पर बनने की संभावना है जिससे पंजाब से सटे प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना रहेगी। अगर कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी पंजाब की तरफ खिसकता है तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस बारिश से ही इस प्रदूषण से राहत मिल सकती है।