{"_id":"638a420b18f8d34b1635c4e9","slug":"sit-will-now-investigate-the-case-of-fraud-of-rs-60-lakh-hisar-news-hsr6486910148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 60 लाख रुपये की ठगी मामले की अब एसआईटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 60 लाख रुपये की ठगी मामले की अब एसआईटी करेगी जांच
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। वर्चुअल करेंसी के नाम पर 60 लाख रुपये ठगने के मामले में अब एसआईटी जांच करेगी। मामले में पीड़ित हांसी के धौला कुआं निवासी अमित कुमार व सातरोड़ निवासी पूर्णमल अंबाला में गृह मंत्री से मिले थे। इस पर गृह मंत्री ने डीजीपी को इस मामले की जांच एसआईटी से करवाने के आदेश दिए। इस बारे में पीड़ितों के पास मधुबन मुख्यालय से फोन आया और साथ ही मामले से जुड़े सभी दस्तावेज लाने को कहा गया है। पीड़ित अगले सप्ताह मधुबन जाएंगे।
पीड़ित अमित ने बताया कि कोर्ट के सामने उसकी वीर फोटोस्टेट के नाम से दुकान है। वह शैलेंद्र को जानता था। जून 2021 में एक बार उसके साथ एक शख्स आया, जिसने अपना नाम सुनील बताया। सुनील ने बताया कि वह, शैलेंद्र व गौतम मिलकर क्रिप्टो करेंसी लांच कर रहे हैं, जिसकी रोज जूम मीटिंग होती है। मैंने जूम मीटिंग ज्वाइन की और वहां क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया। मुझे बताया गया कि टीएसडब्ल्यूपी के नाम से सिक्का लांच किया गया है। सिक्के का रेट एक डॉलर यानी करीब 80 रुपये है। जल्दी ही यह 100 डॉलर तक का हो जाएगा। यह भारत सरकार से रजिस्टर्ड है व इससे कोई नुकसान नहीं होगा। मैंने व अन्य सभी ने सिक्का खरीद लिया। आरोपियों ने बताया कि 250 डॉलर के सिक्के पर थाईलैंड व 500 डॉलर के सिक्के खरीदने पर दुबई का टूर मिलेगा। मगर बाद में न सिक्कों का रेट बढ़ा व न ही कोई टूर मिला। हमने शैलेंद्र से कहा तो उसने कहा कि आपको सिक्के बेचने हैं तो नई आईडी लगवाओ और नए लोगों को सिक्के खरीदवाओ, तब उन्हें 30 प्रतिशत रुपये वापस मिलेंगे। हमसे 39.52 लाख रुपये खाते में डलवाए गए, जिनमें से 15 लाख रुपये कैश दिए गए। अमित ने बताया कि हमारे कहने पर 10-15 लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया था। आरोपियों ने करीब 60 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों ने शिकायत में सुनील, गौतम, शैलेंद्र, हैश पे के डायरेक्टर बाबू भाई इमरान, लुकमान के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी करने के आरोप लगाए हैं।