{"_id":"5fc7dd298ebc3e9bd91abb41","slug":"sister-s-brother-in-law-forcibly-married-and-molested-hisar-news-rtk5847514146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के देवर ने जबरन शादी कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के देवर ने जबरन शादी कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
शहर के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवती ने अपनी बहन के देवर पर उसका अपहरण कर जबरन शादी करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 24 नवंबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसकी बहन, जीजा, बहन का देवर व देवर का दोस्त उसके घर आए और उसे खाटूश्याम मंदिर में पूजा करने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे हिसार के शिव मंदिर में ले गए और यहां बहन के देवर ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन शादी की। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वह उसे कोर्ट ले गया, यहां भी पीड़िता से आरोपी ने कुछ कागजात पर धमका कर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपी पहले उसकी बहन के घर वापस गए। यहां से कुछ देर बाद आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया। पीड़िता ने बताया कि यहां आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और पिस्तौल के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच 27 नवंबर को उसकी बहन देवर से मिलने वहां आई तो इस बीच उसने बहन के शौचालय में जाते ही चुपके से बहन के फोन से अपनी मां को फोन कर आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि यहां उसकी मां उसकी दूसरी बहन के साथ पहुंची तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। वहां से वह वापस लौट आई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी का साथ उसकी बहन, जीजा, बहन के देवर के दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन लोगों पर मारपीट का आरोप
हिसार (ब्यूरो)। वहीं एक अन्य मामले की शिकायत शहर के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ उससे मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर को उसके खेत में बनी डोली का फैसला हुआ था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उसके काका ससुर के बेटे पवन, प्रदीप और विकास उसके खेत की डोली को तोड़ रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। शोर मचाने पर ढानी में से पीड़िता का पति व सास वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।