फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sir, they are forced to drink contaminated water, the street is dug

साहब! सीवर का पाणी पीण न मजबूर होरै सां, गली खुदी पड़ी सै, रिश्तेदारां न भी आणा छोड़ दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sir, they are forced to drink contaminated water, the street is dug
नगर निगम कार्यालय पहुंची आदर्श कॉलोनी की महिलाएं। - फोटो : Hisar
हिसार। कैंट एरिया स्थित आदर्श कॉलोनी की महिलाएं बुधवार को जनसमस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। निगम के कार्यकारी अभियंता से महिलाओं ने कहा कि साहब! सीवर का पाणी पीण न मजबूर होरे सां और म्हारी गाल खुदी पड़ी सै, रिश्तेदारां न भी आणा भी छोड़ दिया सै।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मूर्ति देवी, संतोष, ओमप्रति, पुनीता व कौशल्या ने बताया कि उनकी कॉलोनी में करीब डेढ़ साल पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी। उस दौरान सभी सड़कों को खोदा दिया गया। आज पाइप लाइन बिछाने का काम अधर में लटका पड़ा है। पेयजल लाइन बिछाने का काम पिछले तीन-चार महीनों से बंद पड़ा है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान पुरानी पेयजल लाइन जगह-जगह टूट चुकी है, जिस कारण घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई आ रही है। सड़क की बदहाल हालत के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ फैल जाता है। इस दौरान कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले निगमायुक्त ने किया था दौरा पर नहीं बदले हालात
महिलाओं ने बताया कि 3 जुलाई को निगमायुक्त अशोक गर्ग ने कॉलोनी का दौरा किया था। इस दौरान लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी थीं, जिनमें दूषित पेयजल व सड़क निर्माण आदि शामिल थीं। निगमायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या के समाधान करवाने के आदेश दिए थे। मगर दो माह बाद भी इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी ने मंगवाई सुपर सकर मशीन, बंद लाइनों को खोला जाएगा
अमरूत योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन बिछाई गई थी। अब काफी जगहों से सीवर लाइन के ब्लॉक होने की शिकायतें आ रही हैं। इसी को देखते हुए उक्त एजेंसी की तरफ से सुपर सकर मशीन मंगवाई गई है। इस मशीन की मदद से ब्लॉक पड़ी लाइनों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed