फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sing auspicious songs on Ram's birth, celebrate happiness by distributing sweets, today will be the killing of Tadka

Hisar News: राम जन्म पर मंगल गीत गाए, मिठाई बांट मनाई खुशियां, आज होगा ताड़का वध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sing auspicious songs on Ram's birth, celebrate happiness by distributing sweets, today will be the killing of Tadka
श्री बद्री-केदार रामलीला समिति की ओर से विद्युत नगर में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। 
हिसार। श्री बद्री-केदार रामलीला समिति की ओर से विद्युत नगर में चल रही रामलीला में दूसरे दिन बुधवार को राम जन्म की लीला का मंचन दिखाया गया।
विज्ञापन

हरि विष्णु भगवान की वंदना से शुरू हुई रामलीला में दिखाया गया कि गुरु वशिष्ठ के कहने पर ऋषि श्रृंगी द्वारा यज्ञ कराया जाता है। यज्ञ के बाद राजा दशरथ तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को प्रसाद बांटते हैं। पुत्रों का जन्म प्रसाद के प्रभाव से कौशल्या के गर्भ से भगवान राम का जन्म होता है। अन्य रानियों के गर्भ से भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। चारों राजकुमार के जन्म पर अयोध्या में खुशियां मनाई गई और मंगल गीत गाए गए। वहीं, राम के जन्म के दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। वीरवार को रामलीला में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार लीला का मंचन दिखाया जाएगा।

वृंदावन से पहुंचें स्वामी देवेंद्र बृजवासी महाराज के निर्देशन में कलाकारों ने मंचन किया। रामलीला में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता इंजीनियर आशीष मोदी पहुंचे। अध्यक्षता इंजीनियर हेमंत जिंदल ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर सन्नी यादव पहुंचे। इस मौके पर रामलीला समिति के संरक्षक महेंद्र बडोला, प्रधान मुकेश रावत, जगतराम (जोकर), उपेंद्र शर्मा, अनिल भट्ट, गजेंद्र गुसाईं, दयाकिशन हरबोला, पीतांबर दत्त पांडे व मनोज गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed