फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shiva's blessings will shower on the devotees on Mahashivratri

Hisar News: महाशिवरात्रि पर भक्तों पर बरसेगी शिव की कृपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Shiva's blessings will shower on the devotees on Mahashivratri
हिसार। महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। मंदिरों में सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु व्रत रख भगवान शिव की पूजा करेंगे। शहर के कई मंदिरों में कांवड़ भी चढ़ाई जाएगी। मंदिराें में कीर्तन से लेकर भंडारे का आयोजन होगा। भक्तों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर प्रबंधकों की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीसवाला और किरमारा के शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

श्री बाबा प्रयागगिरी शिवालय मंदिर 200 साल पुराना
पड़ाव चौक स्थित श्री बाबा प्रयागगिरी शिवालय मंदिर 200 साल पुराना बताया जा रहा है। जहां मंदिर में शिवलिंग विराजमान है। बताया जाता है कि शिवलिंग के नीचे गुफा होती थी। इसमे संत तपस्या करते थे। धीरे-धीरे मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई। मंदिर में शिवरात्रि पर ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। पड़ाव चौक स्थित बाबा प्रयागगिरी शिवालय ट्रस्ट के प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा ने बताया कि 8 मार्च को मंदिर में मेला लगेगा। 9 मार्च को मंदिर में ब्राहमणों को भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर वैसे तो किसी भी समय जलाभिषेक कर सकते हैं। मगर इसमें रूद्राभिषेक करने का काफी महत्व है। महाशिवरात्रि पर कावड़ भी चढ़ाई जाती है। - पंडित देव शर्मा, कैलाश पंचांग के निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed