फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shameful...Video of dog chewing on piece of meat in Civil Hospital goes viral, PMO says it's a sanitary pad

Hisar News: शर्मनाक...नागरिक अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोचते कुत्ते का वीडियो वायरल, पीएमओ ने बताया सैनेटरी पैड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shameful...Video of dog chewing on piece of meat in Civil Hospital goes viral, PMO says it's a sanitary pad
जिला नागरिक अस्पताल में मांस नोचता कुत्ता। 
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को एक कुत्ते का खून से सना मांस का लोथड़ा नोचने का वीडियो देखकर लोग सिहर गए। हालांकि प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने इस टुकड़े को सैनेटरी पैड बताया है जिसे कुत्ता प्रसूति वार्ड से उठाकर ले आया था। मामला उपायुक्त के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच कमेटी बनाकर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रसूति वार्ड के सामने गैलरी में एक कुत्ता मांस के टुकड़े को चबा रहा है। इस टुकड़े के फिसलकर इधर-उधर होने से फर्श पर भी खून लगा दिख रहा है लेकिन उस वक्त कुत्ते को वहां से हटाने के लिए कोई कर्मी नजर नहीं आ रहा। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत के संज्ञान में यह वीडियो आया तो उन्होंने पीएमओ डाॅ. रीना जैन को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. रीना जैन ने डीवीआर और सीसीटीवी की फुटेज जांची।
विज्ञापन

पीएमओ की जांच रिपोर्ट में क्या
पीएमओ ने सिविल सर्जन को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे किसी व्यक्ति ने प्रसूति वार्ड में घुसते और निकलते लावारिस कुत्ते को देखा। कुत्ता खून से सना सैनिटरी पैड लेकर बाहर निकल आया और चबाने लगा। उसी समय एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर, नाम न छापने की शर्त पर एक महिला चिकित्साकर्मी ने बताया कि वीडियो में दिख रहा मांस का टुकड़ा गर्भनाल और अन्य अपशिष्ट का हिस्सा है। संभवत: किसी महिला के प्रसव के बाद इस अवशेष को बायो मेडिकल वेस्ट वाले बॉक्स में डाला हो और बॉक्स का ढक्कन खुला ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल मांगते जवाब
- सैनेटरी पैड में मांस के लोथड़े जैसी फिसलन नहीं हो सकती।
- कुत्ता जिस टुकड़े को चबा रहा है वह पूरी तरह खून से सना और गर्भनाल के हिस्से जैसा प्रतीत हो रहा है।
- रिपोर्ट में पीएमओ स्वीकार कर रहीं हैं कि कुत्ता प्रसूति वार्ड के अंदर जा रहा है। क्या प्रसूति वार्ड की निगरानी रखने वाला कोई नहीं है कि उसमें कुत्ते घूमते रहें ।
- प्रसूति वार्ड के दरवाजे खुले रहें तो कुत्ते किसी नवजात को भी उठाकर ले जा सकते हैं।
- प्रसूति वार्ड में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।
- प्रसूति वार्ड के दो दरवाजे दिन में खुले रहते हैं जबकि रात में सभी दरवाजे बंद रखने का नियम है।
बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की गाइडलाइन
अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को बेहद संवदेनशील माना जाता है। इनके निपटान के लिए स्पष्ट गाइडलाइन है। दवाइयां, पट्टी, इंजेक्शन सहित अन्य सभी प्रकार के कचरे के लिए हरे, काले व पीले रंग के प्लास्टिक के डस्टबिन होते हैं जिनमें अलग-अलग मेडिकल वेस्ट रखे जाते हैं। मांस के टुकड़े, रक्त आदि पीले रंग के बॉक्स में रखे जाते हैं। सभी तरह के बायो मेडिकल वेस्ट को कहीं भी खुले में नहीं डाला जा सकता। इनका निस्तारण करने के लिए संबंधित एजेंसी को देना होता है।
गार्ड्स पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है
वीडियो संज्ञान में आते ही पीएमओ को जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कुत्ते द्वारा नोचे जा रहे टुकड़े को सैनेटरी पैड बताया है। कुत्ता इसे प्रसूति वार्ड से उठाकर लाया है तो लापरवाही है। कुछ गार्ड्स पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, हिसार
सीएमओ को दिए हैं जांच के आदेश
वीडियो की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ को जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। यह बेहद संगीन मामला है। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं। - अनीश यादव, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed