फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sewerage chamber broken on state highway in front of rest house, inviting accident

Hisar News: रेस्ट हाउस के सामने स्टेट हाईवे पर टूटा सीवरेज चैंबर, हादसे को दे रहा न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sewerage chamber broken on state highway in front of rest house, inviting accident
हांसी। स्टेट हाईवे पर रेस्ट हाउस के सामने बीच सड़क पर पिछले कुछ दिनों से सीवरेज चैंबर का टूटा हुआ ढक्कन हादसों को न्योता दे रहा है। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करवाया है, लेकिन इसके बाद भी विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। अब यहां आए दिन हादसा होने का डर बना रहता है। बुधवार को भी यहां पर हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शमशेर मलिक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। आगे गाड़ी होने के कारण उनको गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जिस कारण उनकी बाइक का टायर उसमें फंस गया और वह नीचे गिर गया। मगर उनको चोट नहीं लगी। अगर पीछे से कोई गाड़ी आ रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मलिक ने कहा कि चार से पांच दिन पूर्व भी सवारी से भरा ऑटो रिक्शा पलटने से बच गया। जिस सड़क पर चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है उस सड़क से सभी अधिकारियों की गाड़ी भी दिन में निरंतर आती-जाती रहती हैं। फिर भी विभाग इस ढक्कन को ठीक नहीं कर रहा है। रमेश, विनोद कुमार, राजेश, मनोज कुमार ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। सड़क के बीचों बीच ढक्कन टूटा हुआ होने के कारण ढक्कन को बदला नहीं जा रहा है। लोगों ने विभाग को चेताया है अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed