Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Severe cold, intense cold wave at night, and dense fog with cold days during the day

Hisar News: सर्दी का कहर, रात में गंभीर शीत लहर तो दिन में घना कोहरा व शीत दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Severe cold, intense cold wave at night, and dense fog with cold days during the day
हिसार। प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। रात में गंभीर शीत लहर तो दिन में घने कोहरे व शीत दिवस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बुावार को हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इसके असर से सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों से आने वाली सीधी बर्फीली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया है। इस वजह से पिछले दो तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया और लगातार कुछ स्थानों पर जमाव बिंदु के आसपास बने हुए हैं। पूरे प्रदेश में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह चलने वाली ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण ‘विंड चिल्ड फेक्टर'''' बना हुआ है। आमजन को ठिठुरन भरी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सघन से अति सघन कोहरा की वजह से वाहन रेंगने को मजबूर हैं। बुधवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सघन से अति सघन कोहरा जबकि पश्चिमी व दक्षिणी जिलों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियां दर्ज हुईं। उधर दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है और शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

-----------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
15 जनवरी तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला और सितम जारी रहेगा। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों पर शीत लहर और अधिकतर स्थानों पर कहीं हल्का से अति सघन कोहरा व शीत दिवस की स्थिति देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से सिर्फ आंशिक बादल छाएंगे और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा। 19 जनवरी को सक्रिय होने वाले दूसरे पश्चिमी विक्षोभ से 19 से 22 जनवरी के दौरान उत्तरी जिलों पर कहीं कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी और बाकी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 23 जनवरी को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 23 से 28 जनवरी के दौरान अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ये रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला-4.9
हिसार-0.5
करनाल-3.6
नारनौल-1.0
रोहतक-3.6
भिवानी-1.2
फरीदाबाद-4.3
गुरुग्राम-3.5
जींद-3.1
नूंह-4.7
पानीपत-4.3
सिरसा-2.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed