फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven injured including couple due to auto overturning, condition of 2 children critical

ऑटो पलटने से दंपती सहित सात घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seven injured including couple due to auto overturning, condition of 2 children critical
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित अग्रोहा पुल के समीप बनी सर्विस लाइन पर गहरे गड्ढों के कारण ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है, जहां 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों को दिए बयान में उत्तर प्रदेश निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह कुलेरी गांव के समीप ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह परिवार सहित भाई के पास दिल्ली गया था और शुक्रवार को हिसार लौट आया। वहां से वह परिवार सहित ऑटो में बैठकर कुलेरी गांव आ रहा था तो अग्रोहा के समीप सर्विस लाइन पर गड्ढे होने के कारण ऑटो पलट गया। इस हादसे में वह, उसकी पत्नी राजकुमारी, 11 वर्षीय बेटी प्रियंका, 9 वर्षीय बेटा अंकित, 7 वर्षीय बेटी वंदना, 4 वर्षीय बेटी राखी व 3 वर्षीय बेटा अरुण घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि दो बच्चों की हालात चिंताजनक बनी हुई है जबकि पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed