फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven entry gates will be built in the city, Ashok Chakra gate will enhance the beauty of Delhi Road

Hisar News: शहर में बनेंगे सात एंट्री गेट, दिल्ली रोड की शोभा बढ़ाएगा अशोक चक्र द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven entry gates will be built in the city, Ashok Chakra gate will enhance the beauty of Delhi Road
दिल्ली पर बनाया जाने वाले अशोक चक्र द्वार का मॉडल। 
हिसार। नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर गौतम सरदाना ने की। इस दौरान 138.74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इस राशि में सफाई कार्यों के करीब 35.70 करोड़ रुपये के टेंडर शामिल हैं। निगम की तरफ से शहर में सात जगह प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, इसे लेकर बजट भी मंजूर किया गया। दिल्ली रोड की शोभा बढ़ाने के लिए यहां अशोक चक्र द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा निगम के सभी कच्चे कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन के तहत वर्ष 2017 से एरियर देने के फैसले पर मुहर लगाई गई, जिस पर करीब 7.50 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार के 18 फरवरी 2023 के फैसले के अनुसार 1 से 10 करोड़ रुपये तक के विकास कार्य एमसी फंड व अन्य ग्रांट से करवाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए फाइनेंस कमेटी से पास करवाना होगा। इसके अलावा 10 करोड़ से ज्यादा राशि के एजेंडे भी कमेटी से पास करवाने के बाद ही यूएलबी मुख्यालय भिजवाने होंगे।
विज्ञापन

धौलपुर पत्थर से बढ़ाई जाएगी शहर की सुंदरता
शहर में सात एंट्री गेट बनाए जाएंगे। हालांकि शुरुआत में दिल्ली व सिरसा रोड पर ये गेट बनाए जांएगे। दिल्ली रोड पर सीएसडी कैंटीन के सामने बनेगा। गेट निर्माण करने से पहले एनएचएआई की अनुमति ली जाएगी। यहां बनने वाले एंट्री गेट पर अशोक चक्र बना होगा। इसके निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। पड़ाव चौक से क्लॉथ मार्केट व बरवाला चुंगी तक रोड के दोनों तरफ धौलपुर पत्थर लगाया जाएगा, जिस पर करीब 2.93 करोड़ रुपये के खर्च आने की उम्मीद है। इसके अलावा शहर की दीवारों पर करीब 27 हजार स्कवेयर मीटर एरिया में 3.46 करोड़ रुपये से स्वच्छ भारत मिशन के तहत पेंटिंग करवाई जाएगी। इसके लिए कंसलटेंट नियुक्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से कचरा उठाने और सड़क की सफाई का लगेगा टेंडर
बैठक में सफाई कार्यों के टेंडर के लिए 35.70 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। इसके तहत वार्ड 1 से 10 में रोड स्वीपिंग और वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरा एकत्रित करने का कार्य ठेके पर पर करवाया जाएगा। 11 से 20 वार्ड में रोड स्वीपिंग का कार्य नगर निगम ही संभालेगा। इस बार गारबेज टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही आएगा। इसके अलावा निगम सफाई के लिए एक रोड स्वीपिंग और एक वैक्यूम आधारित जटायु मशीन खरीदेगा। रोड स्वीपिंग मशीन के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। इस दौरान पार्षद अनिल जैन ने मुख्यालय की तरफ से दी गई मशीन से छुटकारा दिलवाने की अपील की, जिस पर प्रति माह 4 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

15 दिन में सर्वे करो, कोई गली कच्ची न रहे : मेयर
बैठक में मेयर ने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि 15 दिन में पूरे शहर का सर्वे करो। वैध कॉलोनी की कोई भी सड़क कच्ची नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में 2-2 करोड़ के विकास कार्य के लिए अलग से टेंडर किए जाएंगे। मेयर ने कहा कि सड़क बनाने से पहले पब्लिक हेल्थ से एनओसी अवश्य लें, ताकि पानी की लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़नी न पड़े। वहीं गोअभयारण्य के रखरखाव का फिर से टेंडर लगाया जाएगा। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, एएमसी प्रदीप हुड्डा, जेसी बेलिना, डीएमसी विरेंद्र सहारण, एक्सईएन संदीप सिहाग व संदीप धुंधवाल, एसएओ विक्रम लोरा व अशोक कुमार, एमई सुनील लांबा व संदीप बैनीवाल, सीएसआई राजकुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

इन विकास कार्यों को दी मंजूरी
वार्ड 1 : सेक्टर-14 की सड़कों की 4.92 करोड़ रुपये से मरम्मत होगी।
वार्ड 1 : बिजनेस कॉम्प्लेक्स पॉकेट ए में 2.92 करोड़ रुपये से सड़क व पार्किंग बनेगी।
वार्ड 2 : सेक्टर-14 में 9.60 करोड़ रुपये से सड़कों की विशेष मरम्मत होगी।
वार्ड 4 : 3.13 करोड़ रुपये से सब्जी मंडी चौक से डबल फाटक तक सीसी की सड़क व साथ लगती सड़काें का निर्माण।
वार्ड 12 व 14 : सेक्टर 9-11 की सड़कों की 4.88 करोड़ रुपये से विशेष मरम्मत।
वार्ड 13 : 2.83 करोड़ रुपये से अर्बन एस्टेट टू, एमसी-डीसी कॉलोनी की सड़कों का नवीनीकरण।
वार्ड 13 : सेक्टर-13 पार्ट एक व दो की सड़कों का 7.20 करोड़ की लागत से नवीनीकरण।
वार्ड 16 : 2.21 करोड़ रुपये से जवाहर नगर की 6 से 12 नंबर गली की मास्टिक लेयर की सड़कों का निर्माण।
वार्ड 16 : सेक्टर-15 में 2.24 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण।
वार्ड 17 : पटेल नगर में1.21 करोड़ रुपये से सड़कों की विशेष मरम्मत।
गोअभयारण्य में स्टाफ क्वार्टर व वाटर टैंक के निर्माण पर खर्च होंगे 3.84 करोड़ रुपये।
20 वार्डों में 38.00 करोड रुपये से विभिन्न विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed