{"_id":"6a67a6e4da8ecf7f88043824","slug":"sessions-judge-strict-on-waterlogging-in-the-court-complex-said-prepare-before-the-rain-not-after-hisar-news-c-21-hsr1005-918823-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कोर्ट परिसर में जलभराव पर सत्र न्यायाधीश सख्त, बोलीं- बारिश के बाद नहीं पहले करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कोर्ट परिसर में जलभराव पर सत्र न्यायाधीश सख्त, बोलीं- बारिश के बाद नहीं पहले करें तैयारी
Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद कोर्ट परिसर में निरीक्षण करतीं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक व अन्य जज। स्रोत : संवाद
नारनौंद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक ने सोमवार को नारनौंद न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में हुए जलभराव के लिए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद व्यवस्था सुधारने के बजाय पहले से तैयारी होनी चाहिए ताकि न्यायालय परिसर में किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्षा जल संचयन प्रणाली का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए बोरिंग का कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए बनाए जा रहे नए शेड के निर्माण कार्य की स्थिति देखी और कार्य में देरी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शेड का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शेड में बड़े प्रवेश द्वार, पर्याप्त हवा की व्यवस्था और कोर्ट भवन तक फुटपाथ बनाने को भी कहा गया। अधिकारियों ने 15 दिन में कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश ने अस्थायी कोर्ट नंबर-2 के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने इसे 15 से 20 दिन में पूरा करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य पूरा होने के बाद अदालत को निर्धारित भवन में स्थानांतरित किया जाए।
बार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान प्रकाश लोहान ने बताया कि जलभराव की समस्या से जुड़ी तस्वीरें भेजी गई थीं जिस पर सत्र न्यायाधीश ने तत्काल संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।