फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Server remained closed due to maintenance, registration not done even on second day

Hisar News: मेंटीनेंस के कारण बंद रहा सर्वर, दूसरे दिन भी नहीं हुई रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Server remained closed due to maintenance, registration not done even on second day
हिसार। राजस्व विभाग का सर्वर बंद होने के कारण वीरवार को दूसरे दिन भी रजिस्ट्री सहित अन्य काम बंद रहे। किसी भी व्यक्ति का कोई दस्तावेज अपलोड नहीं हो सका। इसके अलावा राजस्व विभाग के गिरदावरी, पोर्टल से टोकन नंबर जारी करने सहित अन्य कार्य भी नहीं हो सके। तहसील कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को खाली हाथ निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग हर छह महीने से एक साल के बीच सर्वर को बैकअप देने के लिए बंद करना पड़ता है। इस बार बुधवार को इसे बंद किया गया था। जिस कारण बुधवार तथा वीरवार को सर्वर बंद रहा। हिसार जिले में रोजाना करीब 500 रजिस्ट्री के लिए टोकन कटते हैं। पिछले दो दिन में एक हजार से अधिक लोगों के काम अटक गए हैं। हिसार मुख्यालय पर रोजाना 200 रजिस्ट्री होती हैं। जिसमें तहसीलदार के अलावा जिला राजस्व अधिकारी, उपमंडल अधिकारी को भी रजिस्ट्री की शक्तियां दी गई हैं। तहसील कार्यालयों में आए लोगों को बिना कराए ही खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर को मेंटीनेंस के लिए हर साल बंद करना पड़ता है। सर्वर पर हेवीलोड होने के कारण इसे बैकअप लेने में एक से दो दिन का समय लग जाता है। शुक्रवार से सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
- चेतना चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed